- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशेखावाटी सहित राजस्थान के 10 जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट

शेखावाटी सहित राजस्थान के 10 जिलों में आज हीट वेव का अलर्ट

- Advertisement -

सीकर. शेखावाटी सहित राजस्थान के ज्यादातर इलाके भीषण गर्मी की चपेट में आ गए हैं। मानसून की बेरूखी से तापमान भी लगातार बढ़ता जा रहा है। जो बुधवार को सबसे ज्यादा गंगानगर में 45.8 डिग्री दर्ज हुआ। इधर, मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के शेखावाटी के तीनों जिलों सहित 10 जिलों में हीट वेव यानी लू चलने की संभावना जताई है। जो प्रचंड गर्मी के बीच लोगों के लिए ओर ज्यादा परेशानी का सबब बन सकती है।
इन जिलों में लू का अलर्टमौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को राजस्थान के पूर्वी जिलों में से सीकर, झुंझुनूं, अलवर, सवाई माधोपुर, कोटा व बूंदी तथा पश्चिमी राजस्थान के चूरू, बीकानेर, गंगानगर व हनुमानगढ़ जिलों में लू चलने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिम राजस्थान में 20 से 30 किमी रफ्तार की गर्म हवा कुछ दिनों तक परेशान करेगी।
गंगानगर व चूरू फिर सबसे गर्मइससे पहले श्रीगंगानगर व चूरू जिले बुधवार को फिर प्रदेश में सबसे गर्म जिले रहे। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री रहा तो चूरू में मामूली कम 45.4 डिग्री तक तापमान दर्ज हुआ। जिसका असर भी इन जिलों में भीषण गर्मी के रूप में देखने को मिला। सीकर जिले में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज हुआ।
आज देशभर में ऐसा रहेगा मौसमस्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को देश के बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो तेज बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शेष बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी मध्य और दक्षिण मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और रायलसीमा में हल्की बारिश के साथ एक दोहा पर मध्यम बारिश होने के आसार हैं तो तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -