- Advertisement -
HomeNewsवृक्षों से ही आती है खुशहाली

वृक्षों से ही आती है खुशहाली

- Advertisement -

गुढ़ाचन्द्रजी राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत कस्बे के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में विभिन्न किस्मों के १०१ पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार मीना ने कहा कि वृक्षों से ही हमारी खुशहाली संभव है। वृक्षों से ही धरा सुशोभित होकर हमें विभिन्न प्रकार की औषधी प्रदान करती है। साथ ही वृक्ष हमें जीवन को चलाने के लिए प्राणवायु उपलब्ध करवाती है। साथ ही उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि आज मनुष्य स्वार्थवश वनों को काटने में लगा हुआ है। इससे हमारा पर्यावरण पर प्रतिकल असर पड़ रहा है। इसके बाद उन्होंने नीम, सफेदा, शीशम, गुलाब, चंपाकली, शहतूत, तुलसी आदि के पौधे लगाए। इस दौरान विद्यालय स्टाफ व छात्र मौजूद रहे।
पौधे लगा संरक्षण की ली शपथ११ हजार पौधे लगाने का लक्ष्यबालघाट. अटल सेवा केन्द्र पर राजस्थान पत्रिका के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत मंगलवार को बालघाट ग्राम पंचायत सरपंच प्रकाशीदेवी, विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में पौधरोपण किया गया। अटल सेवा केन्द्र व थाना परिसर में 501 छायादार पौधे लगाए गए। इस मौके आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही। इसी तरह 100 पौधे मोक्षधाम पर व अन्य जगह 50-50 पौधे लगाए गए। सरपंच पति हरीश मीना ने पेड़ों की सिंचाईकरने व उनके संरक्षण की शपथ ली। इस मौके पर शकील अहमद, वसीम खान, उमेश गुप्ता हंसराज सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। यह बालघाट में पंचायत समिति टोडाभीम का सबसे बड़ा पौधरोपण कार्यक्रम है। ११ हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसी तरह गौरा आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरड़ा में 101 पौधे लगाए गए।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -