- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsगाय के लिए चलाई बंदूक, महिला को लगी गोली

गाय के लिए चलाई बंदूक, महिला को लगी गोली

- Advertisement -

सीकर/रींगस. राजस्थान के सीकर जिले के रींगस कस्बे के नजदीकी गांव सरगोठ में रविवार को गाय के लिए चलाई एक गोली महिला को जा लगी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरगोठ के वार्ड 10 निवासी कमला देवी पत्नी झाबर सिंह अपने खेत में चारा लेने गई थी। इसी दौरान पास के खेत में गज्जू उर्फ गजानन्द पुत्र गणेश बावरिया रखवाली कर रहा था। जिसके खेत में नील गाय घुस आई। उस नील गाय को भगाने के लिए उसने बंदूक चला दी। जिससे निकला छर्रा महिला की पीठ में लग गया। जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। इसके बाद महिला को कस्बे के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसका अब भी उपचार चल रहा है। महिला की रिपोर्ट पर आरोपी गजानंद के खिलाफ खिलाफ रींगस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
खाटूश्यामजी पुलिस ने पकड़ा मोबाइल टॉवर बेट्री चोरखाटूश्यामजी. सीकर जिले की खाटूश्यामजी थाना पुलिस ने मोबाइल टावर की बैट्री चोरी करने के आरोप में एक आरोपी को रविवार को जयपुर से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पूजा पूनियां ने बताया कि सीकर निवासी खेम सिंह पुत्र गंगा सिंह मोबाइल टावर का सुपरवाइजर है। उसनेे 9 फरवरी को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया गया था कि 8 फरवरी को लक्ष्मणपुरा गांव के मोबाइल टावर से बैट्री चोरी हो गई। मामले में अनुसंधान कर रहे हेड कॉन्स्टेबल सांवतराम को मोबाइल टावर के पास चोरों का मोबाइल मिल गया। पुलिस ने जांच कर पंकज तमता (24) पुत्र साधुराम निवासी 42 रामवाटिका, भम्भोरी, थाना कालवाड़ को जयपुर से रविवार गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश करेगी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -