- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatलाडनूं:शादी से मना किया तो प्रेमिका को चाकू से गोदकर मार डाला

लाडनूं:शादी से मना किया तो प्रेमिका को चाकू से गोदकर मार डाला

- Advertisement -

Aajkal Rajasthan News / नागौर.

नागौर जिले में लाडनूं स्थित मंगलपुरा में शादी से मना करने पर एक युवक ने प्रेमिका और उसकी बहन को चाकुओं से गोद दिया। हमले में प्रेमिका की माैत हाे गई, जबकि बहन गंभीर घायल है। उसे जयपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने आरोपी युवक पांचीराम उर्फ कमलकिशोर (24) निवासी लाडनूं को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। वह भी घायल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कमल 5वीं पास है और फोटोग्राफी का काम करता है। उसका बिमला (16) से प्रेम प्रसंग था।बिमला ने 10वीं तक पढ़ाई की है। कुछ दिन पहले कमल ने बिमला ने शादी के लिए कहा तो बिमला ने मना दिया। इससे कमल गुस्से में था। शुक्रवार सुबह 10 बजे बिमला अपनी बड़ी बहन ममता (18) के साथ खेत पर जा रही थी। इसी बीच कमल अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बाइक पर आया और दोनों बहनों पर चाकुआें से हमला कर दिया।आरोपी नफरत में इस कदर हैवान बन गया कि उसने दोनों बहनों के पेट, गले, छाती और हाथों समेत हर जगह ताबड़ताेड़ वार किए। बिमला की तों आंतें बाहर निकल आई। बिमला ने दम तोड़ दिया जबकि ममता को लाडनूं के राजकीय अस्पताल में उपचार के बाद जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस दौरान कमल को भी चोट लगी तो वह सुजानगढ़ अस्पताल पहुंचा। उसके दो साथियों की तलाश जारी है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -