- Advertisement -
HomeNewsपी. चिदंबरम के समर्थन में गहलोत, बदले की भावना से हो रही...

पी. चिदंबरम के समर्थन में गहलोत, बदले की भावना से हो रही कार्रवाई

- Advertisement -

जयपुर। INX मीडिया केस में अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद गिरफ्तारी का सामना कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बचाव में कांग्रेस खुलकर खड़ी हो गई है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहहलोत भी पी. चिदम्बरम के समर्थन में आए हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि ये बहुत ही अन्यायपूर्ण कार्रवाई है। सेंट्रल जांच एजेंसियां पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिंदबरम जी को एक टारगेट के तहत प्रताड़ित कर रही है। चिदंबरम बहुत ही सम्मानित नेता हैं। उनका खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करना पूरी तरह गलत है।
गहलोत ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि देश में हर नागरिक को कानूनी रूप से अपना बचाव करने का अधिकार हैं, लेकिन समझ नहीं आता कि जांच एजेंसियों को इतनी जल्दी क्या पड़ी है। चिंदबरम ने कई सालों तक देश की सेवा की है। उन पर बदले की भावना के तहत कार्रवाई की जा रही है। हम सब उनके साथ हैं। जीत न्याय की होगी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -