- Advertisement -
HomeRajasthan NewsJaipurविद्यार्थियों को गांधी दर्शन से रूबरू कराने के लिए स्कूलों में गांधी...

विद्यार्थियों को गांधी दर्शन से रूबरू कराने के लिए स्कूलों में गांधी साहित्य उपलब्ध कराया जाएगा -शिक्षा राज्य मंत्री Govind Singh Dotasara

- Advertisement -

महात्मा गांधी के 150वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में रवीन्द्र रंगमंच सभागार में संगोष्ठी एवं समापन समारोह विद्यार्थियों को गांधी दर्शन से रूबरू कराने के लिए स्कूलों में गांधी साहित्य उपलब्ध कराया जाएगा -शिक्षा राज्य मंत्रीशिक्षा विभाग ने गांधीजी के जीवन मूल्यों से जुड़ी 28 लाख रुपए की पुस्तकें स्कूलों में वितरित करवाई


Aajkal Rajasthan News जयपुर, 4 अक्टूबर।

शिक्षा राज्य मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की सभी सरकारी विद्यालयों में महात्मा गांधी से संबंधित साहित्य उपलब्ध कराएगी ताकि स्कूली बच्चे उनके जीवन मूल्यों को जान सके और उसे अपने जीवन में उतारकर उनके बताए मार्ग पर चल सके । श्री डोटासरा शुक्रवार को महात्मा गांधी के 150वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में रवीन्द्र रंगमंच सभागार में संगोष्ठी एवं समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
शिक्षा राज्य मंत्री श्री डोटासरा ने स्कूली बच्चों से रूबरू होते हुए कहा कि जिस प्रकार माता-पिता अपने बच्चों का जीवन संवारने के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर देते हैं, उसी प्रकार महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर देश को आजादी दिलवाई, विकास का मार्ग दिखाया और राष्ट्रपिता कहलाए। उन्होंने कहा कि गांधीजी के जीवन से हमें ऎसी शक्ति मिलती है जिससे हर समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में गांधीजी की प्रासंगिकता और ज्यादा बढ़ गई है। हमें समाज में सत्य, अहिंसा और सर्वजन समभाव का माहौल बनाना होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने गांधीजी के जीवन मूल्यों से जुड़ी 28 लाख रुपए की पुस्तकें स्कूलों में वितरित करवाई है। अब प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में पर्याप्त गांधी साहित्य उपलब्ध करवाया जाएगा। 
सरकारी उप मुख्य सचेतक श्री महेन्द्र चौधरी ने कहा कि युवा गांधीजी के साहित्य को पढ़ें, समझें और उसे अपने जीवन में उतारें। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन मार्ग पर चलकर आगे बढ़ने का आग्रह किया। जिला कलक्टर श्री जगरूपसिंह यादव ने कहा कि महात्मा गांधी का विचार कालजयी है। वह समय और देश की सीमाओं से परे है। उन्होंने महात्मा बुद्ध और महावीर स्वामी के सत्य-अहिंसा के विचार को पहली बार हथियार बनाकर देश को आजाद कराया। उन्होंने बताया कि जयपुर जिला कलक्टे्रट में गांधी दर्शन केन्द्र स्थापित किया गया है जहां गांधीजी के जीवन से संबंधित साहित्य उपलब्ध है। 
गांधीवादी विचारक श्री सुदर्शन आयंगर ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन हमें दुनिया के कल्याण का संदेश देता है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री विजेन्द्र सिंह ने कहा कि गांधीजी ने सत्य-अहिंसा के रास्ते पर चलकर आजादी का अधिकार हासिल किया, उसी मार्ग पर चलकर बच्चे अपने अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। 
राजकीय बालिका विद्यालय गांधी नगर की शि​िक्षकाओं ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। राजस्थान विश्वविद्यालय नाट्य विभाग के छात्र-छात्राओं ने ‘गांधी अभी जिंदा है…’ की जीवंत नाट्य प्रस्तुति देकर गांधीजी की वर्तमान प्रासंगिकता का अहसास कराया। श्री ललित शर्मा ने महात्मा गांधी की लाइव पेंटिंग बनाई। श्री इमरान डागर ने अतिथियों को डागर घराने का आर्काइव भेंट किया। 
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक श्री सवाई सिंह एवं सह संयोजक श्री विचार व्यास ने संबोधित करते हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम की महता से अवगत कराया।  इस अवसर पर कलानेरी आर्ट संस्थान की निदेशक श्रीमती सौम्या शर्मा ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री शैलेन्द्र पाण्डे, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के राज्य संयोजक श्री मनीष शर्मा, पूर्व एडवोकेट जनरल श्री जीएस बापना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानितमहात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, जनसंपर्क विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से रवीन्द्र रंगमंच पर चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आयोजित चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। चित्रकला सीनियर वर्ग में मनीष बागड़ी प्रथम, पूजा जाटव द्वितीय, नीनू सिंह तृतीय तथा जूनियर वर्ग में हर्षित कुमार प्रथम, विकास जाबड़ोलिया द्वितीय एवं प्रह्लादसिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अक्षिता यादव प्रथम, बादल पासवान द्वितीय, जया शर्मा एवं कविता खरबार संयुक्त रूप से तृतीय तथा जूनियर वर्ग में नेहा शर्मा प्रथम, नंद किशोर यादव द्वितीय एवं मुस्कान तृतीय रही। भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में योगिता कुमारी प्रथम, छवि खण्डेलवाल द्वितीय, खुशी साहू तृतीय तथा जूनियर वर्ग में मानसी सैनी प्रथम, प्रिया चौधरी द्वितीय एवं योगिता शर्मा तृतीय स्थान पर रही।  

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -