- Advertisement -
HomeRajasthan NewsCrimeपुलिस को देख भागे जुआरी, कुएं में गिरने से एक की हुई...

पुलिस को देख भागे जुआरी, कुएं में गिरने से एक की हुई मौत, हंगामा…

- Advertisement -

शाहपुरा/जयपुर
आजकल जयपुर ग्रामीण पुलिश ने जुआरियों केे खिलाफ अभियान चलारखा है। जयपुर ग्रामीण के शाहपुरा थाना इलाके में जुआरियों के खिलाफ चल रहे अभियान को उस समय करारा झटका लगा- जब पुलिस शनिवार को आंतेला गांव में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना पर पहुंची। पुलिस को देख जुआरी भागने लगे, इस दौरान एक जुआरी कुएं में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव व्याप्त हो गया। अफवाहों और आशंकाओं के बीच गांव पुलिस छावनी बन गया। इस बीच, कुएं में गिरे व्यक्ति के शव को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से निकालकर मुर्दाघर में रखवाया है।

पुलिस को देख जुआरियों में मची भगदड़
पुलिस ने बताया कि मृतक आंतेला निवासी रामवतार हरिजन है। पुलिस इन दिनों क्षेत्र में नशेडि़यों, जुआ खेलने वालों पर तुरंत कार्रवाई कर रही है। आंतेला गांव में भी कुछ लोगों के ताशपत्ती के साथ जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिली थी।

बिना मुंडेर का था कुआं
एक एएसआई और कांस्टेबल की टीम कार्रवाई करने के लिए आंतेला गांव पहुंची, लेकिन ताशपत्ती खेलने वाले पुलिस को आता देख इधर-उधर भागने लगे। रामवतार भी पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था, लेकिन बगैर मुंडेर का कुआं उसे नजर नहीं आया और वह उसमें जा गिरा।

अतिरिक्त जाब्ता तैनात, अधिकारी कर रहे समझाइश
युवक के हादसे में मौत के बाद फैल रही अफवाहों और लोगों के आक्रोशित होने की सूचना के बाद अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात किया गया है। इसके साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भी मृतक के घर जाकर परिजनों को समझाइश कर रहे हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -