- Advertisement -
HomeNewsपुलियाओं पर पानी आने से चार गांवों का जिला मुख्यालय से सम्पर्क...

पुलियाओं पर पानी आने से चार गांवों का जिला मुख्यालय से सम्पर्क कटा

- Advertisement -

नमाना श्यामू मार्ग पर स्थित घोड़ा पछाड़ नदी की पुलिया पर पानी आने से 12बजे से ही मार्ग बंद है। वही नमाना बरूंधन मार्ग की पुलिया पर पानी आने के चलते नमाना बरूंधन मार्ग करीब डेढ़ घंटे से बंद है। वही गुवार गांव स्थित घोड़ा पछाड़ नदी की पुलिया पर पानी आने के चलते 12 बजे से ही नमाना गरडदा का मार्ग बंद है। लोईचा गांव के की पुलिया पर पानी आने के चलते लोईचा गुवार मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। आमली नमाना मार्ग पर स्थित बिडोली के खाळ में बरसात से पानी की आवक अधिक होने के चलते 11बजे से ही नमाना आमली मार्ग भी अवरुद्ध है। बीते 20 दिनों में बरसात होने के चलते यह मार्ग तीन बार बंद हो चुके हैं। श्यामू गांव में चंदा का तालाब घोड़ा पछाड़ नदी का पानी आने के चलते गांव से लगे खेत जलमग्न हो गए हैं वहीं अब गांव में पानी घुसने के कगार पर है। चारों तरफ से पानी होने के चलते क्षेत्र के 4 गांव का संपर्क नमाना मुख्यालय वह बूंदी जिला मुख्यालय से कट गया है। श्यामू पालकिया चंदा का तालाब दुल्हेपुरा सहित आधा दर्जन गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है इन 4 गांव को पानी ने चारों तरफ से घेर लिया है जिसके चलते अब गांव के लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -