- Advertisement -
HomeNewsमध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज

- Advertisement -

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आखिरकार मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया. मंत्री परिषद में शिवराज सिंह समेत 34 मंत्री हैं.
सीएम शिवराज सिंह की ओर से मंत्रियों के विभागों के बंटवारे की सूची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास अनुमोदन के लिए भेजी गई है. इस बीच मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा है.
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, परिवहन और राजस्व विभाग में सिंधिया जी की इतनी रुचि क्यों है? समझदार लोग समझते हैं.

परिवहन और राजस्व विभाग में सिंधिया जी की इतनी रुचि क्यों है? समझदार लोग समझते हैं।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 13, 2020

बता दें कि आज सुबह हुए मंत्रिमंडल बंटवारे में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कई करीबियों को कई अहम मंत्रालय दिये गए हैं. सिंधिया के वफादारों को राजस्व, स्वास्थ्य, ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और परिवहन विभागों प्रमुख विभाग मिले हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गुट को लोक निर्माण विभाग, वित्त, चिकित्सा, शिक्षा और खनिज विकास का प्रभार मिला है.

अब पता नहीं विष के इस लम्बे मंथन में किसके हिस्से में क्या आया , किसने क्या पाया , क्या खोया , किसने क्या समझौता किया ?इसकी सच्चाई तो अब आने वाले समय में ही सामने आयेगी ?2/3
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 13, 2020

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी ट्वीट कर लिखा, 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ, हमारी बार- बार मांग के बाद , क़रीब एक माह बाद मात्र 5 सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन, फिर लंबा मंथन, फिर 102  दिन बाद 2 जुलाई को मंत्रिमंडल का विस्तार और उसके बाद रोज़ तारीख़ पे तारीख़ के बाद, लम्बे मंथन के बाद, 11 दिन बाद आज विभागों का वितरण.
उन्होंने आगे लिखा, अब पता नहीं विष के इस लम्बे मंथन में किसके हिस्से में क्या आया, किसने क्या पाया, क्या खोया, किसने क्या समझौता किया? इसकी सच्चाई तो अब आने वाले समय में ही सामने आयेगी? आपको बता दे कि शिवराज ने मंत्रिमंडल विस्तार के 11 दिन बाद विभागों का बंटवारा कर दिया.
इसी के साथ उन्होंने विभागों में फेरबदल कर दिया है. गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से स्वास्थ्य विभाग छीनकर सिंधिया समर्थक डॉ. प्रभुराम चौधरी को दे दिया है. सिंधिया समर्थकों को उनकी पसंद के विभाग को दिए गए हैं. मुख्यमंत्री चौहान ने अपने पास सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन समेत ऐसे विभाग रखे हैं जो किसी अन्य मंत्री के पास नहीं हैं.
चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार शनिवार को ग्वालियर आए चौहान ने संभागायुक्त कार्यालय में बैठक के बाद कहा था रविवार को नए मंत्रियों को विभाग मिल जाएंगे. रविवार को उन्होंने भोपाल में दावा किया कि आज की मंत्रियों के विभागों के बंटवारा हो जाएगा. हालांकि, लिस्ट सोमवार सुबह ही आई.
शिवराज के चौथे कार्यकाल में सीएम समेत 34 मंत्री 
2 जुलाई को मंत्रिमंडल विस्तार में 28 मंत्रियों ने शपथ ली. इनमें 9 सिंधिया खेमे से हैं. 3 कांग्रेस छोड़कर आने वाले नेता हैं. जबकि भाजपा के 16 विधायक मंत्री बने थे. शिवराज सरकार में अब 25 कैबिनेट और आठ राज्यमंत्री हैं. मुख्यमंत्री को मिलाकर 34 मंत्री हैं.
ग्वालियर-चंबल की 16 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. इस क्षेत्र में सिंधिया की मजबूत पकड़ है. यहां से 8 नेता गिर्राज दंडोतिया, ऐंदल सिंह कंसाना, सुरेश धाकड़, ओपीएस भदौरिया, महेंद्र सिंह सिसोदिया, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाह मंत्री हैं.
भाजपा सूत्र बताते हैं कि ग्वालियर-चंबल की सबसे ज्यादा सीटों पर उपचुनाव होना है. सिंधिया समर्थक गिर्राज दंडोतिया, ऐंदल सिंह कंसाना, सुरेश धाकड़, ओपीएस भदौरिया, महेंद्र सिंह सिसोदिया, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाह मंत्री बनाए गए हैं. इसमें ऐंदल सिंह कंसाना सिंधिया समर्थक नहीं माने जाते हैं.
मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल में 2 जुलाई को 28 मंत्रियों को शामिल किया था. मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के 16 मंत्रियों में 7 पुराने और 9 नए चेहरे शामिल किया था. कांग्रेस के बागी खेमे से कुल 14 मंत्री हो गए हैं. इसी साल मार्च में कुल 22 विधायकों ने इस्तीफा दिया था.
 
The post मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज appeared first on THOUGHT OF NATION.

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -