- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatपूर्व भारतीय विदेश मंत्री व सांसद सुषमा (Sushama Svaraj) स्वराज का निधन

पूर्व भारतीय विदेश मंत्री व सांसद सुषमा (Sushama Svaraj) स्वराज का निधन

- Advertisement -

देशवासियों और दुनियाभर में भारतीय डायस्पोरा के बीच लोकप्रिय रहीं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बेहद शानदार राजनीतिक पारी खेलकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिसे भी यह खबर मिल रही है, सब कोई हैरान है।दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी सरकार में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज को एम्स में भर्ती कराया गया था. उनका हालचाल जानने केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन स्वास्थ्य मंत्री और नितिन गडकरी एम्स पहुंचे, लेकिन 11 बजकर 18 मिनट पर एम्स की ओर से उनकी निधन की जानकारी दी गई।

आजकलराजस्थान जयपुर

देर रात जब पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबरें न्यूज चैनल्स पर चलने लगीं तो लोगों को इस पर यकीन नहीं हुआ। लोग हाथ जोड़कर यही मना रहे थे कि यह खबर झूठी निकले, लेकिन नियति को कौन टाल सकता है। देशवासियों और दुनियाभर में भारतीय डायस्पोरा के बीच लोकप्रिय रहीं सुषमा ने बेहद शानदार राजनीतिक पारी खेलकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

सुषमा के निधन की खबर के बाद बार-बार लोग उनके आखिरी ट्वीट को पढ़ रहे हैं जो बेहद मार्मिक है। एम्स ले जाने से महज तीन घंटे पहले ही उन्होंने एक ट्वीट किया था। यह ट्वीट था जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक के लोकसभा में पारित होने को लेकर। ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें पहले ही सब कुछ पता चल गया था। 

  • सुषमा दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं
  • PM मोदी के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रहीं
  • मध्य प्रदेश के विदिशा से लोकसभा सांसद रहीं
  • तबीयत बिगड़ने के बाद AIIMS में भर्ती कराया गया था।
  • 12 से 3 बजे तक बीजेपी दफ्तर में रहेगा पार्थिव शरीर
  • सुबह 11 बजे धवलदीप बिल्डिंग में रखा जाएगा सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर. इसके बाद 12 बजे से तीन बजे तक अंतिम दर्शन के लिए बीजेपी दफ्तर में रखा जाएगा सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर. वहीं लोधी रोड शवदाह गृह में दोपहर तीन बजे होगा अंतिम संस्कार.

उन्होंने इस विधेयक के पारित होने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया था। सुषमा ने जो पंक्ति लिखी थी उसे पढ़कर लगता है जैसे उन्हें आभास हो गया हो कि वह इस दुनिया को छोड़कर जा रही हैं। सुषमा ने ट्वीट किया था, ‘प्रधानमंत्री जी-आपका हार्दिक अभिनंदन। मैं अपने जीवन में इस दिन को देखने की प्रतीक्षा कर रही थी।’ अब इसे पढ़कर हर कोई गमगीन है। सोशल मीडिया पर लोग अपने शब्दों में उन्हें याद कर रहे हैं। 

सुषमा स्वराज का आखिरी ट्वीट

देश जाने माने सभी राजनैतिक पार्टियों के नेताओं व प्रबुद्ध लोगों ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -