- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar news301 साल में पहली बार श्याम संग भक्त नहीं खेल पाएंगे होली,...

301 साल में पहली बार श्याम संग भक्त नहीं खेल पाएंगे होली, ना ही मिल पाएगा खजाना

- Advertisement -

सीकर/खाटूश्यामजी. ब्रज की होली की तरह शेखावाटी के खाटूधाम में श्याम बाबा के संग इत्र गुलाल से खेली जाने वाली होली भी प्रसिद्घ है। मगर इस बार मंदिर के कपाट 27 मार्च से बंद होने के चलते भक्त होली और धुलंडी के पर्व पर ये आनंद नहीं ले पाएंगे। होली पर सिक्कों के रूप में मिलने वाला खजाना भी भक्तों को नहीं मिल पाएगा और ना ही धुलंडी के दिन श्याम सरकार के साथ फूलों की होली खेल पाएंगे। ऐसे में श्याम संग होली खेलने की उम्मीद के साथ आए हजारों श्रद्धालुओं को इस बार निराशा हाथ लगी है।
हर बार खेलते हैं फूलों की होलीबाबा श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले के समापन के बाद देश के विभिन्न राज्यों से आए लोग धुलण्डी तक खाटू में रुककर श्याम संग फूल व गुलाल से होली खेलते हैं। इसके बाद ही वह बाबा श्याम से विदा लेकर गंतव्य की ओर लौटते हैं। धुलण्डी पर सुबह चार बजे मंगला आरती के समय श्रद्धालु अपने परिवार के साथ बाबा श्याम पर गुलाल डालकर होली खेलने की शुरुआत करते हैं। इस दौरान श्याम की प्रतिमा के आगे झीना सा पर्दा लगाया जाता है। बाबा के साथ सबसे पहले होली खेलने वाले भक्त को भाग्यशाली समझा जाता है। धुलण्डी की शाम को बाबा श्याम की विशेष फूलडोल आरती होती है। इस आरती के समय प्रवासी श्रद्घालुओं को बाबा के चढ़ावे से सिक्के का खजाना भी प्रसाद के रूप में दिया जाता है। इस खजाने को लेने के लिए भारी भीड़ लगती है। बाबा से मिले इन आशीर्वाद रूपी सिक्कों को लोग आर्थिक समृद्धि के लिए गल्लों व तिजोरियों में रखते हैं। मगर मंदिर के कपाट बंद होने के चलते भक्तों को इस बार खजाना नहीं मिल पाएगा।
लौटने लगे श्रद्धालुहोली व धुलंडी पर बाबा श्याम के पट बंद रखने के फैसले के बाद निराश भक्तों ने वापस लौटना भी शुरू कर दिया है। वरना मेले के बाद श्रद्धालु सालासर व जीणमाता सहित अन्य नजदीकी मंदिरों के दर्शन कर होली पर वापस खाटूश्यामजी लौट आते थे। जहां श्याम सरकार के साथ होली खेलने के बाद ही वह वापस लौटते थे। लेकिन, होली पर पट बंद होने के चलते श्रद्धालुओं की सारी योजना पर ही पानी फिर गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -