- Advertisement -
HomeNewsफूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के छह जनों की तबीयत बिगड़ी

फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के छह जनों की तबीयत बिगड़ी

- Advertisement -

निरवाना (श्रीगंगानगर). निकटवर्ती गांव मानेवाला में शनिवार को एक ही परिवार के 6 सदस्यों की फूड प्वाइजनिंग से तबीयत बिगड़ गई। उन्हें यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र्र में भर्ती करवाया गया। चिकित्सक ने मरीजों की स्थिति स्थिर बताई है। गांव मानेवाला निवासी अमनदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उसके चचेरे भाई सोहन सिंह(24) व भाभी कर्मजीत कौर(23) को घबराहट होने लगी। इसके साथ ही उल्टी-दस्त शुरू हो गए। अमनदीप और उसका ताऊ हरपाल सिंह (57) दोनों को निरवाना सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी पहुंचते ही हरपाल सिंह को भी घबराहट शुरू हो गई। कुछ देर में उसे उल्टी-दस्त होने लगे। तीनों को निरवाना सीएचसी में भर्ती करवाया गया। शनिवार को अमनदीप व उसके पिता जरनैल सिंह व उसकी बहन प्रवीन भी फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गई। उन्हें भी निरवाना सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जरनैल सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे उसे व उसके पुत्र व पुत्री को अचानक घबराहट आने लगी व उल्टी दस्त होने लगे। आशंका हैं कि घर में बनी पेयजल डिग्गी में कोई रासायनिक पदार्थ या कोई जहरीले जानवर से गिरने से पानी दूषित हो गया। प्वाइजनिंग का कारण पानीसीएचसी के डॉ. रामकेश चौधरी व पूर्णराम कस्वां ने बताया कि परिवार के सदस्यों के अनुसार फूड प्वाइजनिंग का कारण पानी ही लग रहा है। संदेह हैं की बारिश के मौसम के कारण बंद पेयजल डिग्गी में बैक्टीरिया पैदा हो गए होंगे। हालांकि, पुख्ता कारण पानी की जांच के बाद ही चल सकेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -