- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसीकर नगर परिषद चुनाव 19 के लिए भाजपा (BJP-List) की पहली सूची...

सीकर नगर परिषद चुनाव 19 के लिए भाजपा (BJP-List) की पहली सूची जारी, नए चेहरों पर दांव

- Advertisement -

Aajkal Rajasthan News/सीकर. भाजपा (BJP) ने सीकर नगर परिषद के 65 में से 46 प्रत्याशियों की सूची कर दी गई है। भाजपा ((BJP) ने इस बार नए चेहरों पर दांव खेलने के साथ मुस्लिम कार्ड भी खेला है। 46 में से दस मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। इसके अलावा तीन वर्तमान और तीन पूर्व पार्षदों को भी मौका दिया गया है।

इनमें से एक कांग्रेस की टिकट पर पार्षद रहे नारूराम सैनी को भाजपा का टिकट दिया गया है। एक पार्षद के पति व पूर्व पार्षदों के रिश्तेदारों को भी पांच टिकट दिए गए हैं।
सूची जारी होने के साथ उठे विरोध के स्वर
भाजपा की सोमवार शाम सूची जारी होने के साथ ही विरोध के स्वर उठने लगे। इसका प्रमुख कारण यह था कि प्रदेश नेतृत्व के हस्ताक्षरों की एक सूची किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद कई वार्डों के लोग राणीसती तिराहे के पास स्थित भाजपा कार्यालय पर एकत्र होने लगे। जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी ने इन्हें शांत किया। बाद में 46 वार्डों की सूची जारी की गई।

सीकर नगर परिषद चुनाव 19 के लिए भाजपा (BJP-List) की  सूची

वार्ड सं. प्रत्याशी01 दयाशंकर सैनी04 प्रेम बाबू05 रूबिना06 मो. सलीम खान07 वर्षा नायक08 ललित झाझूका11 शबीरा बेगम12 नीतू 18 परमेश्वरी देवी सैनी19 देवेंद्र सिंह20 कैलाशचंद शर्मा21 सोनाक्षीदेवी22 नगेंद्र प्रताप सिंह23 महेंद्र कुमार शर्मा24 जरीना बानो26 परमेश्वरलाल सैनी27 अशोक चौधरी28 निकिता शर्मा29 पायल माथुर30 त्रिलोकचंद सोनी31 आदित्य नारायण वेदी32 राजकुमार स्वामी33 राहुल बिल्खीवाल34 हैदर अली35 शकील भूरान36 विवेक माथुर41 गोपाल सिंह बडग़ुजर42 निर्मला देवी शर्मा44 आशीष जैन46 नारूराम सैनी47 सपना अग्रवाल48 रतनलाल शर्मा50 ट्विंकल सैनी51 मंजू सैनी53 ओम कंवर55 सुशीला कुमावत56 सुमित्रा डोटासरा57 विजयपाल काजला58 केडी रोलन59 पिंकी जांगिड़60 केशव रचेता61 मो. रफीक चौहान62 फैयाज अली63 मो. शरीफ जुम्मा64 सुनिता65 मो. जावेद

तीन वर्तमान और तीन पूर्व पार्षदों को टिकट
भाजपा की ओर से घोषित 46 वार्डो के प्रत्याशियों की सूची में वार्ड 26 से वर्तमान पार्षद परमेश्वरलाल सैनी, अशोक चौधरी नेता प्रतिपक्ष और मोहम्मद शरीफ जुम्मा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा पूर्व में पार्षद रहे राजकुमार स्वामी, गोपाल सिंह और नारूराम सैनी को फिर मौका दिया गया है। वार्ड सात की उम्मीद्वार वर्षा नायक का भाई शहर में मंडल अध्यक्ष है, लेकिन पिता सीताराम नायक पहले बसपा से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है। इसके अलावा नगर परिषद की राजनीति में सक्रिय रहे अर्जुन झाझुका के परिवार के ललित झाझुका, एबीवीपी में सक्रिय अनुराग बगडिय़ा की पत्नी नीतू को भी टिकट दिया गया है।

नगर परिषद सीकर चुनाव19 bjp प्रत्याशी सूची

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -