- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsदुल्हन के बेस की चार दुकानों में भीषण आग, दो घंटे तक...

दुल्हन के बेस की चार दुकानों में भीषण आग, दो घंटे तक नहीं पहुंची दमकल

- Advertisement -

सीकर/ लोसल. राजस्थान के सीकर जिले के धोद ब्लॉक के लोसल कस्बे में बीती देर रात एक बरी के बेस के शो रूम में भीषण आग लग गई। बस स्टैंड के पास मुख्य बाजार स्थित बालाजी कॉम्पलेक्स में शोरूम चार दुकानों में था, जो सभी आग की चपेट में आ गई। जिसमें 30 से 40 लाख रुपए का नुकसान होने की बात कही जा रही है। मामले में नगर पालिका प्रशासन की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। सूचना मिलने के बाद भी दो घंटे तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। पहुंची तो भी खस्ता हाल फायर ब्रिगेड को देख लोगों का आक्रोश और भड़क गया। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
टहलने निकले लोगों ने दी जानकारीजानकारी के अनुसार शो रूम भिराणा निवासी रामनिवास रणवां का है। जिसमें रात तीन बजे बाद आग लगी। आज सुबह जब सुबह की सेर के लिए निकले लोग उधर से गुजरे तो उन्हें कॉम्पलेक्स से धुंआ उठता दिखा। इस पर उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी शोरूम मालिक और पालिका प्रशासन को दी। कुछ देर में ही बात फैलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शोरूम मालिक भी मौके पर पहुंच। यहां शोरूम के सटर ऊठाने की कोशिश की तो उसमें से भयंकर आग की भयंकर लपटें निकली। जिसे देख एकबारगी सभी पीछे हट गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
टेंकर व दुकानों के फायर फाइटिंग सिस्टम लिए कामआग बढ़ती देख लोगों ने अपने स्तर पर ही उसे बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। आसपास की दुकानों के फायर फाइटिंग सिस्टम के साथ नजदीकी दुकानों व घरों से पानी मंगाकर आग बुझाने की कवायद की गई। टेंकर भी मंगवाए गए।
दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेडप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आगजनी की सूचना नगर पालिका प्रशासन को सुबह साढ़े पांच बजे ही दे दी गई। लेकिन, दो घंटे तक फायर ब्रिग्रेड मौके पर नही पहुंची। बाद में जब पहुंची तो भी वो खस्ता हाल में दिखी। तब तक काफी हद तक आग पर काबू भी पा लिया गया था। जैसे- तैसे जोड़ तोड़ से काम ली गई फायर ब्रिगेड की व्यवस्था देख लोगों में भारी आक्रोश छा गया। गुस्साए लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -