- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsभारत बंद: बाजार बंद करवाने के साथ किसानों ने किया चक्का जाम

भारत बंद: बाजार बंद करवाने के साथ किसानों ने किया चक्का जाम

- Advertisement -

सीकर. केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद व चक्का जाम प्रदर्शन का असर सीकर में भी देखने को मिल रहा है। सीकर शहर व आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही बाजार बंद है। जो दुकानें खुली उसे किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन के नाम पर बंद करवा दिया। इससे शहर के बाजार पूरी बंद व खाली नजर आ रहे हैं। इधर, जयपुर रोड सहित कई इलाकों में संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। रास्तों पत्थर डालकर व वाहन खड़ेकर रास्तों को रोककर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। इससे कई जगह वाहनों की लंबी लाइन भी लगी नजर आ रही है। कृषि कानून वापस लेने की मांग के साथ कार्यकर्ता यहां सरकार विरोधी नारे भी लगा रहे हैं। सुबह 9 बजे शुरू हुआ किसानों का प्रदर्शन शाम चार बजे तक जारी रहेगा। बंद व चक्का जाम को देखते हुए जगह जगह प्रशासन की टीम व पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है।
रोडवेज बसों का संचालन बंद, परेशान हुए यात्रीकिसान संगठनों के चक्का जाम प्रदर्शन की वजह से रोडवेज बसों का संचालन भी रोक दिया गया है। सीकर बस स्टैंड पर बसें सुबह 9 बजे से खड़ी है। ऐसे में यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से यात्री बस डिपो पर बैठे बस चलने का इंतजार कर रहे हैं। डिपों पर यात्रियों की काफी भीड़ भी जुट गई है।
टोलियां बनाकर किया बंदबंद को सफल बनाने के लिए किसान संगठनों की ओर से कई टोलियां बनाई गई। जो शहर भर में घूमकर बंद पर नजर रखे हुए है। जहां भी कोई व्यापारी दुकान या प्रतिष्ठान खुली रखता पाया जाता है तो टोली में शामिल कार्यकर्ता किसान आंदोलन का समर्थन करने की अपील करते हुए उसे बंद करवा रहे हैं।
सूना हुआ बाजार बंद का सीकर में खासा असर देखने को मिल रहा है। हमेशा आबाद रहने वाली स्टेशन रोड, जाट बाजार, तबेला बाजार, घंटाघर क्षेत्र व नवलगढ़ व पिपराली रोड पर आज प्रतिष्ठान बंद होने से आमजन भ्ीा बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऑटो व बस यूनियनों सहित कई यूनियन के समर्थन से उनका संचालन भी ठप्प पड़ा है। ऐसे में पूरे शहर में बंद का असर देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -