- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsमस्जिद के पास विस्फोट, एक की मौत, दो घायल

मस्जिद के पास विस्फोट, एक की मौत, दो घायल

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर शहर में शांतिनगर में मस्जिद के पास एक ऑटो में तेज धमाका होने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। हादसा ऑटो में गुब्बारों का गैस सिलेंडर फटने से हुआ। जिसमें गुब्बारा बेचने वाले की मौत के साथ ऑटो चालक भी घायल हो गया। जिसे एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऑटो चालक का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। इससे पहले रामलीला मैदान में परशुराम पार्क के पास भी गुब्बारे में गैस भरते समय सिलेंडर फट गया। गुब्बारा बेच रहे युवक का हाथ जल गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उद्योगनगर पुलिस ने मृतक के शव को एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
ये है मामलाजानकारी के अनुसार शांतिनगर में मस्जिद के पास सिलेंडर से गैस के गुब्बारे भरने वाले श्रमिक रहते हैं। वे मकर संक्राति पर दिनभर शहर में घूम-घूमकर गैस के गुब्बारे बेच रहे थे। शाम को अचानक परशुराम पार्क के पास गैस का एक सिलेंडर फट गया। तेज धमाके के साथ लोग घबरा कर बाहर निकल आए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। गुब्बारा गैस से भर रहे युवक उमेश का हाथ पूरी तरह से झुलस गया। इसके बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद ऑटो चालक प्रदीप को रोक कर सिलेंडर रखवा रीको में शांतिनगर में लेकर आए। ऑटो चालक प्रदीप शर्मा सिलेंडर लेकर शंातिनगर में मस्जिद के पास आ गए। उत्तरप्रदेश निवासी उमेश परिवार के साथ मस्जिद के पीछे किराए से रह रहा था। पास में ही महेंद्र सिंह शेखावत के किराए पर कुछ श्रमिक रहते है। ऑटो चालक ने सिलेंडर उतार कर नीचे रख दिए। वह किराए के पैसे लेने लगे तो सिलेंडर का ढक्कन फट गया। सिलेंडर में भरा गर्म जिंक व केमिकल उछलकर महेंद्रसिंह व टैक्सी चालक प्रदीप शर्मा पर गिरा। प्रदीप का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। महेंद्रसिंह के सिर में गहरी चोट आई। अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं प्रदीप शर्मा अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती है।
सिलेंडर फटते ही दहल उठे लोगशंातिनगर में छतों पर लोग पतंग उड़ाने में मस्त थे। अचानक सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटते ही दीवारें कांप उठी। लोग तुरंत तेज धमाके की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकल कर आ गए। तब लोगों ने देखा कि महेंद्र सिंह लहुलुहान अवस्था में है। ऑटो चालक भी झुलसा हुआ था। आस पड़ोस के लोग तुरंत भाग कर आए। लोगों ने तुरंत दोनों को संभाला। इसके बाद अस्पताल लेेकर पहुंचे। सिलेंडर फटने की सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शांति नगर में घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए व पूछताछ की है। ऑटोरिक्शा को पुलिस थाने ले गई है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -