- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsदुकानदार को बातों में उलझाकर साड़ी चुराने वाली आठ महिलाएं गिरफ्तार

दुकानदार को बातों में उलझाकर साड़ी चुराने वाली आठ महिलाएं गिरफ्तार

- Advertisement -

सीकर. रींगस कस्बे के साड़ी शोरूम से 40 हजार रुपए की साडिय़ां चोरी करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को महिलाओं की गैंग की आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाएं बावरिया जाति की है तथा एक साथ दुकानदार को बातों में उल्झाकर वारदात को अंजाम देती है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। रींगस थाने के हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने बताया कि कस्बे के वार्ड एक स्थित चाहत शोरूम के मालिक सुजीत कुमार ने 22 अक्टूबर को मामला दर्ज करवाया था कि 20 अक्टूबर को आठ महिलाएं उसके शोरूम पर आई थी तथा साडिय़ां दिखाने के बहाने उसे बातों में उलझा लिया। इसी दौरान महिलाओं ने 22 साडिय़ां कपड़ों में छिपाकर चोरी कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर सीकर से नीलम पुत्री राजकुमार बावरिया, पूजा पुत्री छोटूराम बावरिया निवासी बानसूर अलवर, हांसीवास कोटपूतली निवासी महेंदी पत्नी राजू बावरियां, बुलबुल पत्नी सूरज बावरिया, पिंकी पत्नी राकेश, सावित्री पत्नी भवानी सिंह, ममता पत्नी राकेश बावरिया व पूनम पत्नी मटली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे गैंग बनाकर वारदात करती है तथा चोरी के सामान को गांव ढाणियों में कम कीमत पर बेच देती है। उन्होंने नीमकाथाना, थानागाजी, रघुनाथगढ, दादिया व रींगस में वारदात करना कबूल किया है। पुलिस पूछताछ में चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।सूने मकान से लाखों के जेवरात चोरीरामगढ़ शेखावाटी. कस्बे के वार्ड 13 में मदीना मस्जिद के पास सूने मकान में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। परिवार रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने गया था। चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए दस लाख से अधिक के सोने चांदी के आभूषण व नगदी सहित कीमती सामान चुरा लिए। जानकारी के अनुसार पूर्व अध्यापक हाजी अब्दुल गफूर तंवर अपने परिवार के साथ मदीना मस्जिद के पास निवास करता है। 28 अक्टूबर को पूरा परिवार झुंझुनूं शादी में शामिल होने गया था। शुक्रवार दोपहर को पड़ोसी ने मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा देखा। इस पर उसने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। सूचना पर परिवार ने आकर देर शाम को मकान संभाला तो मकान में उसके पुत्र के कमरे का ताला टूटा व अलमारी टूटी थी। बैड पर अलमारी के लॉकर का सामान बिखरा था। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। अब्दुल गफूर ने बताया कि उसकी पुत्रवधु के बताए अनुसार दस लाख से अधिक के सोने चांदी के आभूषण नगदी चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांच साल पहले भी हुई थी वारदातचोरी हुआ सामान अब्दुल गफूर के बड़े पुत्र अबुबकर का है। वह विदेश में मजदूरी करता है। पांच वर्ष पूर्व भी इसी मकान में हो चुकी है। उस समय हुई चोरी का आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। अब्दुल गफूर दो बेटों के साथ यहां रहता है।[MORE_ADVERTISE1]

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -