- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशिश्यूं में पागल कुत्ते के काटने से आठ लोग घायल

शिश्यूं में पागल कुत्ते के काटने से आठ लोग घायल

- Advertisement -

शिश्यंू. शिश्यंू में मंगलवार को एक पागल कुत्ते ने 8 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार अपने काम से जा रहे राहगीरों को कुत्ते ने अचानक काटना शुरू कर दिया, जिससे ग्रामीण दहशत में आ गए। द्रोपदी देवी (80), गुली देवी (75), घनश्याम रेगर (20), शंकरलाल कुमावत (42), सुनिल पटेल सहित आठ लोग पागल कुत्ते के काटने से घायल हो गए। सभी को शिश्यंू के सरकारी अस्पताल में उपचार करवाकर कुछ लोगों को निजी वाहन से सीकर भिजवाया गया। कुछ लोगों को सीकर के एसके अस्पताल पहँुचाया गया। ग्रामीण पूरे दिन लाठी लेकर घूमते रहे। घनश्याम ने बताया कि रास्ते में अचानक कुत्ते ने आकर पैर को पकड़ा तो उन्होंने अपनी ताकत के बलबूते पर बाइक को कुत्ते के ऊपर गिरा दी। गुली देवी एवं द्रोपदी देवी घर के बाहर बैठी थी। अचानक पागल कुत्ते ने घर के सामने ही हमला कर दिया। वन विभाग को सीकर फ ोन करने पर वन विभाग के अधिकारी श्रवण कुमार रेंजर ने कहा कि कुत्तों को पकडऩा हमारा काम नहीं है। कुत्तों को सरपंच या वेटरनरी डॉक्टर पकड़े। अपने स्तर पर। शाम को ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते को नदी में मार गिराया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -