- Advertisement -
HomeNewsकार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा परिवार सुदृढ-पूर्व सीएम राजे

कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा परिवार सुदृढ-पूर्व सीएम राजे

- Advertisement -

शाहपुरा.प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा परिवार सुदृढ हुआ है। भापजा पार्टी देश हित में सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने अटलबिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्य तिथि के उपलक्ष में शाहपुरा में आयोजित भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम में संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि स्व.वाजपेयी के योगदान को देश एवं भारतीय जनता पार्टी कभी नहीं भुला सकती। उन्होंने भाजपा की रीति नीति के बारे में बताते हुए युवाओं को भाजपा से जुडऩे का आह्वान किया। पूर्व सीएम के शाहपुरा में पहुंचते ही रिमझिम बारिश होने से कार्यक्रम में खलल पड़ा। पूर्व सीएम को बारिश से बचने के लिए छाते के नीचे ही संबोधित करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह दिन शुभ है, जो पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्य तिथि पर बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह शाहपुरा को अपना परिवार मानते है।
उन्होंने भाजपा शासन में शाहपुरा में चहुुंमुखी विकास कार्य करवाए है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राजे ने भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत ५१ नए सदस्यों को सदस्यता दिलवाई। कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री देवायुष सिंह ने भी संबोधित करते हुए भाजपा में जुड़े नए सदस्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा पार्टी से जुडऩे की बात कही। भाजपा जिला अध्यक्ष एवं चौमूं विधायक रामलाल शर्मा ने भी संबोधित किया। मंच संचालन पार्षद गुड्डू सैनी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी स्पीकर राव राजेंद्र सिंह की पत्नी भुवनेश्वरी देवी समेत भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सीएम को चुनरी ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
इस मौके पर चुरू सांसद राहुल कस्वा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव यादव, जयपुर ग्रामीण विस्तारक कमलेश टांक, जिला मंत्री गुड्डू सैनी, कोटपूतली विधानसभा प्रभारी बनवारीलाल यादव, नगर पालिका अध्यक्ष रजनी पारीक, नगर पालिका उपाध्यक्ष रविश खटाणा, शाहपुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल, अर्जुनलाल यादव, छाजूलाल सैनी, सुनील अग्रवाल, महेश पारीक, जिला मंत्री कंचन सोरेल, सुभाष जोशी, पार्षद किरण शर्मा, रेणु चौधरी, मनीषा माउरामका, मुकेश दाधिच, संतोष माधाणी, राजवीर यादव, पवन शर्मा, अनिश व्यास, कैलाश रोलानिया, चन्द्रशेखर व्यास, मालीराम सैनी समेत बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद थे।(का.सं.)
 
रिमझिम बारिश ने कार्यक्रम में डाला खलल
कार्यक्रम के तहत पूर्व मुख्यमंत्री के शाहपुरा पहुंचते ही हल्की बारिश शुरू हो गई। हल्की बारिश के चलते पूर्व सीएम को छाते का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने छाते के नीचे ही नए लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई और कार्यकर्ताओं से रुबरू हुई। बारिश के कारण कार्यक्रम ज्यादा देर तक नहीं चल पाया। करीब पौन घंटे में कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। पूर्व सीएम राजे को बारिश से बचाने के लिए कार्यकर्ता छतरी ताने खड़े रहे। बारिश के कारण लोग कुर्सियां छोड़कर दुकानों और टीन शैड़ का सहारा लिया।
 
आतिशबाजी कर किया स्वागत
पूर्व मुख्यमंत्री के जयपुर तिराहा पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर उनका स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर राजे को कस्बे के मुख्य चौपड़ स्थित मुख्य कार्यकम स्थल पर लेकर गए। इस दौरान कार्यकर्ता ने उनका माल्यार्पण, चुनरी ओढाकर स्वागत किया। जयपुर तिराहा से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक कार्यकर्ताओं ने स्वागत के दौरान पूर्व सीएम राजे की गाड़ी को गुलाब के फूलों की वर्षा कर ढंक दिया।
 
पूर्व सीएम कम्पाउंडर के घर पहुंची
कार्यक्रम स्थल जाते समय बीच रास्ते में पूर्व मुख्यमंत्री कस्बा निवासी कम्पाउंडर महेश पारीक के घर पहुंची। जहां पर त्रिवेणीधाम के रघुनंदनदासजी महाराज के सान्निध्य में पूर्व सीएम का पारीक परिवार ने चुनरी ओढ़ाकर अभिवादन किया। पूर्व सीएम राजे ने कम्पाउंडर महेश पारीक, पवन पारीक, हरीश पारीक से कुशक्षेम पूछी। उनके साथ बैठकर अल्पाहार किया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -