- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsक्या सरकार भी करती है मिलावट !...कुछ नहीं तो अब सरकारी बीज...

क्या सरकार भी करती है मिलावट !…कुछ नहीं तो अब सरकारी बीज ही दे रहा है दगा

- Advertisement -

पलसाना. इलाके के मंढ़ा गांव निवासी एक किसान को ग्राम सेवा सहकारी समिति के बीज भंडार से खरीदा गया बाजरे का बीज दगा दे गया। किसान के दस बीघा में बीजी गई बाजरे की फसल महज तीन फीट ही बढ़ी है। ऐसे में किसान को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार किसान भागीरथमल मूंड ने मंढा ग्राम सेवा सहकारी समिति से बाजरे का बीज खरीदा था। किसान ने समिति की दुकान से तीन अलग अलग प्रकार का बीज खरीद कर अपने खेत में बीजाई की थी। दो तरह के बीज से तो बाजरे की संतोषजन पैदावार हो गई। लेकिन करीब दस बीघा में बीजे गए बाजरे की फसल की ऊंचाई महज तीन फीट ही बढ़ी है। जबकि बीज खरीदते समय किसान को बाजरे की ऊंचाई आठ से दस फीट के करीब बढऩे की बात बताई गई थी। लेकिन अब तीन फीट की फसल को देखकर किसान भी काफी चिंतित है। किसान ने जब बीज कम्पनी के प्रतिनिधियों को समस्या के बारे में बताया तो उन्होने एक दो दिन में समाधान करवाने की बात कही लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी किसान को कम्पनी की ओर से कोई संतोषजन जवाब नही मिल रहा है। ऐसे में किसान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।किसानों ने लगाया चहेतों को लाभ देने का आरोप किसानों ने मंगलवार को कांवट के केन्द्रीय सहकारी बैंक पर सहकारी समिति पर ऋण वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बताया कि डांगियो की ढाणी सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर लंबे समय से एक ही व्यक्ति पदासीन है। किसानों ने सहकारी समिति अध्यक्ष व व्यवस्थापक पर मनमर्जी करजे हुए ऋ ण वितरण में भेदभाव का आरोप भी लगाया। इस दौरान किसानों ने समिति पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और विभिन्न मांगों को लेकर बैंक के शाखा प्रबंधक को मांगपत्र सौंपा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -