- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsराजस्थान में यहां नोटों से सजा महालक्ष्मी का दरबार, देशभर के श्रद्धालुओं...

राजस्थान में यहां नोटों से सजा महालक्ष्मी का दरबार, देशभर के श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

- Advertisement -

सीकर. चमत्कारों को लेकर चर्चा में रहे सीकर के डूकिया गांव के महालक्ष्मी मनोकामनापूर्ण मंदिर में दिवाली पर आयोजित पांच दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं का हुजूम लगातार बढ़ता जा रहा है। मंदिर में मां लक्ष्मी के दर्शनों के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जो दिनभर मां लक्ष्मी का दर्शन कर मनौती का धागा बांध रहे हैं। मेले में खास बात धन की देवी मां लक्ष्मी का अनूठा और भव्य श्रृंगार है। जो खासतौर पर नोटों से किया गया है। जो गणना में लाखों में हैं।यह हुए कार्यक्रममहालक्ष्मी मनोकामनापूर्ण मंदिर का मेला धनतेरस पर शुरू हुआ। श्री लक्ष्मीनारायण चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी नरेश डागर ने बताया कि इस दौरान शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक गृह शांति और यश प्राप्ति यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद आरती हुई। वहीं, रविवार को महायज्ञ हुआ। जो सुबह 9 से रात 10 बजे तक जारी रहा। इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ। मिट्टी से निकली थी मूर्तिबतादें कि मंदिर की मूर्ति पिछले साल ही जमीन की खुदाई में उस वक्त निकली थी, जब दिल्ली निवासी नरेश डागर ने जमीन लेकर उस पर निर्माण करना चाहा था। संतों के कहने पर डागर ने छोटी मूर्ति को लोगों की छाया से बचाने के लिए बड़ी मूर्ति में प्रतिष्ठित करवा दिया था। जिसके बाद मंदिर में पिछली दिवाली मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह अपने आप बनने की बात सामने आई थी।[MORE_ADVERTISE1]

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -