- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsइनकार करने के बाद भी करता रहा शादी के लिए जिद, लड़की...

इनकार करने के बाद भी करता रहा शादी के लिए जिद, लड़की के पिता ने उतारा मौत के घाट

- Advertisement -

सीकर.
Sikar crime News in Hindi : सांवलोदा पुरोहितान में भांजे की शादी कराए जाने की बात को लेकर अपहरण कर मामा से मारपीट की गई। घायल की इलाज के दौरान मौत ( murder of Maternal Uncle ) हो गई। उसका पांच दिनों से जयपुर एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। सदर थानाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि हरलाल (35) पुत्र देवाराम निवासी बटोठ की मौत हो गई है। वह पिछले पांच दिनों से जयपुर अस्पताल में भर्ती चल रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक की बहन संतोष पत्नी विद्याधर निवासी सूठोट ने भाई हरलाल के अपहरण कर हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कराय था। उसने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि हरलाल 30 अक्टूबर को सीकर से गांव जा रहा था। तभी उसे फोन कर रास्ते के बारे में पूछा।
उसने सांवलोद की तलाई में बताया तो रास्ते में ही रामदयाल और उसके भाई हरलाल को मिल गए। उसे रास्ते से अपहरण कर सांवलोदा पुरोहितान में ले गए। वहां पर हरलाल के साथ जमकर मारपीट की गई। सदर पुलिस भी विवाद होने की सूचना पर गांव में गई थी। पुलिस को हरलाल बेहोशी की अवस्था में मिला था। उसके बाद उसे सीकर अस्पताल में लेकर आए। जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया था। मृतक की बहन ने रामदयाल, रिछपाल, बालूराम, प्रमोद, पवन, बिहारी सहित इनकी पत्नियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है।
Read More :
कैदी को छुड़ाने के लिए जवान की गोली मारकर की थी हत्या, 19 साल बाद कोर्ट ने सुनाई सजा
आरोपियों की तलाश में तीन टीमें जुटी उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश में तीन टीमों को भेजा गया है। आरोपी फरार चल रहे है। उन्होंने बताया कि हरलाल के भांजे सुरजीत की शादी को लेकर विवाद चल रहा था। रामदयाल ने कई बार वार्ता भी की थी। सुरजीत रामदयाल की बेटी से शादी करना चाहता था। रामदयाल ने शादी करने से मना कर दिया था। इनके आपस में पहले से ही रिश्तेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। हरलाल खेती करता था और उसे घटना के दिन फोन कर रास्ते से ही अपहरण कर ले गए थे।[MORE_ADVERTISE1]

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -