- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsतिरंगा यात्रा के साथ घर पहुंचा जवान का शव, सैनिक सम्मान से...

तिरंगा यात्रा के साथ घर पहुंचा जवान का शव, सैनिक सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

- Advertisement -

सीकर/अजीतगढ़. राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ पंचायत के गांव सांवलपुरा तवरान की ढाणी लोहिया निवासी नायब सूबेदार रामपाल गुर्जर का अंतिम संस्कार सोमवार शाम सैनिक सम्मान से हुआ। इससे पहले सूबेदार का शव तिरंगा यात्रा के बीच गांव पहुंचा। जहां शहीद अमर रहे के गगनभेदी नारों के बीच जवान की अंतिम यात्रा निकाली गई। अंत्येष्ठि स्थल पर बेटे विजय ने जवान को मुखाग्रि दी।
हाट अटैक से मौत40 वर्षीय जवान रामपाल गुर्जर जम्मू कश्मीर के उरी में 3 राजपूत बटालियन में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। रविवार सुबह आठ बजे ड्यूटी के दौरान ही अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें सैनिक अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद जवान का शव सोमवार शाम को ही घर पहुंचा। जहां अंतिम दर्शन के बाद अंतिम क्रिया की गई। जवान की मौत पर परिजनों का जहां रो- रो कर बुरा हाल था। वहीं, पूरा गांव भी स्तब्ध रहा। इस अवसर पर अजीतगढ़ पंचायत समिति प्रधान शंकर लाल यादव, उप प्रधान शायर मल गुर्जर ,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सह सचिव डीसी बढ़ाना, सहायक थानाधिकारी नरपत सिंह, सेना नायब सूबेदार ओमपाल सिंह, सरपंच मामराज गुर्जर सहित कई लोगों ने जवान को श्रद्धांजली अर्पित की।
18 साल पहले हुई थी भर्ती40 वर्षीय जवान रामपाल गुर्जर की सेना में नियुक्ति 18 साल पहले हुई थी। 16 साल पहले सुरेशी देवी के साथ विवाह हुआ था। उनके 12 वर्ष का बेटा विजय तथा 9 व 6 साल की बेटियां विनीता व खुशी है। चार भाइयों में सबसे बड़े भाई रामपाल के दो भाई किसान है। एक भाई आईटीबीपी में कार्यरत है। बूढ़े माता- पिता घर पर ही रहते हैं। रामपाल महीने पहले ही घर आया था।
निकाली तिरंगा यात्रासांवलपुरा तवरान गांव के बस स्टैंड पहुंचने के बाद जवान के शव को बाइक तिरंगा रैली के साथ घर लाया गया। जिसमें नारे लगाते हुए गांव के युवा शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने भी जगह जगह पुष्प वर्षा की।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -