- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsखाटूश्यामजी मेले में मिले 19 कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप के बाद कर्फ्यू

खाटूश्यामजी मेले में मिले 19 कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप के बाद कर्फ्यू

- Advertisement -

सीकर/ खाटूश्यामजी. राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार को कोरोना के 30 नए मामले सामने आए। जिनमें 19 केस खाटूश्यामजी मेले में आए लोगों के शामिल हैं। अचानक बढ़े केस से खाटूश्यामजी सहित जिलेभर में हड़कंप मच गया। कलक्टर के निर्देश पर एसडीएम दांतारामगढ अशोक कुमार रणवां ने यहां चार जोन में शनिवार शाम 6 बजे से जीरो मोबेलिटी के आदेश जारी कर दिए। जो अब 9 अप्रेल तक लागू रहेगा।
लापरवाही के बाद लापरवाही19 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद भी खाटूश्यामजी में लापरवाही थम नहीं रही है। शुन्य आवागमन घोषित करने के बाद भी खाटू का संपूर्ण बाजार रात 9 बजे बाद तक खुला रहा। यही नहीं एक कोरोना के केस आने के बाद भी लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नजर नहीं आए। अधिकतर दुकानदार, होटल व धर्मशालाकर्मी सहित भक्तों ने मास्क व सोशल डिस्टेंस से दूरी बना रखी थी।
यहां जीरो मोबिलिटी के आदेशयहां चार जोन बनाए गए हैं। जिनमें सरकारी अस्पताल पश्चिम दिशा में धोबियों की गली से लेकर रामपाल मीणा की दुकान तक, खंडेलवाल दूध लस्सी से मित्र मंडल धर्मशाला की दक्षिणी सीमा तक, मेला मजिस्ट्रेट की दक्षिणी सीमा से सांवरिया धर्मशाला की दक्षिणी सीमा तक एवं स्पाइसी होटल कबूतर चोक से मंदिर के निकास द्वार तक जोन बनाए गए है। आदेश के अनुसार उक्त कफ्र्यू जोन में सार्वजनिक एवं निजी परिवहन, आवागमन, व्यवसायिक, औद्योगिक, प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थान, जिम आदि बंद रहेंगे तथा शादी समारोह, रैली, जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा।
यहां भी मिले पॉजिटिव केससीकर जिले में खाटूश्यामजी के अलावा सीकर शहर व पिपराली ब्लॉक में 4-4, लक्ष्मणगढ ब्लॉक में दो तथा कूदन ब्लॉक में एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 9562 हो गई है। इनमें से 9381 स्वस्थ हो चुके है। आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 1 लाख 75 हजार 880 सैम्पल की जांच की गई है, जिनमें से 1 लाख 63 हजार 529 की रिपोर्ट नगेटिव प्राप्त हुई है। 1022 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं। वहीं, जिले में कोरोना के अब एक्टिव केस 80 है। शनिवार को पॉजीटिव आए लोगों में छह लक्षणात्मक कोरोना पॉजीटिव है। तीन दूसरे राज्य व जिले से आए हैं। दो ने विदेश जाने से पहले जांच करवाई, जिसमें वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए है। वही खाटूश्यामजी में लिए गए रेण्डम सेम्पल में 19 पॉजिटिव आये है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -