- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसरकार के खिलाफ शंखनाद

सरकार के खिलाफ शंखनाद

- Advertisement -

सीकर. किसानों और नौजवानों के साथ झूठे वादे सहित राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के बाद हल्ला बोल कार्यक्रम किया। इसके तहते शुक्रवार को डाक बंगले से लेकर जिला कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार को चेताया और राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सीकर व धोद एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में लिखा है कि किसानों और नौजवानों के साथ कांग्रेस ने झूठा वादा किया, सरकार गुटबाजी की भेंट चढ़कर अपनी जिम्मेदारी को भूल चुकी है।
राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने किसानों व बेरोजगारों के साथ झूठे वादे किए। इससे किसान व बेरोजगार आत्महत्या कर रहे हैं। ज्ञापन में लिखा है कि सरकार की कार्यशैली के चलते आमजन में भय का वातावरण बना हुआ है और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। थानों में ही रक्षक भक्षक बनकर दुष्कर्म की घटनाएं कर रहे हैं। बुनियादी जरूरतों से दूर होता आम आदमी आज बेहाल हो रहा है। बिजली की दरों में बढ़ोतरी करके व जबरन वीसीआर भरकर आमजन पर अतिरिक्त आर्थिक भार डाला जा रहा है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने कहा कि बाजरे की एमएसपी निर्धारित होने के बावजूद भी राज्य में बाजरे की खरीद नहीं की जा रही है।
सरकार से ऋण माफी की उम्मीद लगाए बैठे किसान डिफाल्टर हो रहे हैं। कहा कि पुलिस व सत्ताधारी दल के नेताओं के गठजोड़ के चलते अवैध खनन चरम सीमा पर है। खनन माफिया बिना भय के प्राकृतिक संसाधन को खोदने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में लागू की गई नई शराब नीति राज्य में अवैध शराब के व्यापार को बढ़ावा देगी, जिससे सरकार की मंशा यह दिखती है वह नशे को बढ़ावा देने में लगी हो। इस मौके पर किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, केडी बाबर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सिंघानिया व नीलम मिश्रा सहित प्रदेश पदाधिकारी व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।ये भी रहे मौजूदप्रदर्शन में भंवरलाल वर्मा, रमेश जलधारी, राजकुमार जोशी, मूलचंद रणवां, गोविंद बिजारणियां, रतनलाल सैनी, अनिता शर्मा, निश्चय जीनगर, सत्यनारायण चौधरी, अशोक चौधरी, अजय जोशी, भगवान सिंह घाणा, कानाराम जाट, जगदीश कुमावत, संतोष मूंड, गोविंद सैनी, विजय सैनी, संतोष खटीक, मनोज माथुर, गोपाल सिंह बडग़ुजर, अकबर अली खोखर, सोहनलाल बड़ोदिया, रमा शेखावत, राज शर्मा, उमा सैनी, अंजू मोदी, सुशीला शर्मा, भंवरप्रकाश शर्मा, मोहम्मद अली खत्री, राकेश नेहरा, परमेश्वर बुरड़क, मुकेश शर्मा, स्वदेश शर्मा, विक्रम सिंह, अरविंद भूखर, शोभ सिंह अनोखू, गौतम तनेजा, रामसिंह पिपराली, केशरदेव बुरड़क, गोकुल माथुर, अशोक माथुर, दयाशंकर सैनी, अनुराग बगडिय़ा, विजयपाल काजला, नारूराम सैनी, मनोहर सैनी, सज्जन सिंह निर्वाण, नरेंद्र कौशिक, मनोज बजाज, सरला काबरा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -