- Advertisement -
HomeNewsAajkalदौसा:पुलिस थाने में कांस्टेबल ने गोली मारकर की खुदकुशी, निकाय चुनाव में...

दौसा:पुलिस थाने में कांस्टेबल ने गोली मारकर की खुदकुशी, निकाय चुनाव में ड्यूटी से लौटा था

- Advertisement -

Aajkal Rajasthan News/सिकंदरा (दौसा)।        दौसा जिले के सिकंदरा थाने में रविवार सुबह एक हैड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना से पुलिस थाने में मौजूद स्टाफ सकते में आ गया। घटना का पता चलने पर एडिशनल एसपी दौसा अनिल सिंह चौहान सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आजकल को प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाने में तैनात हैड कांस्टेबल की शनिवार को सिकंदरा नगरपालिका चुनाव में ड्यूटी लगी थी। वह रात को चुनाव ड्यूटी से लौटे थे। सुबह करीब सात बजे थाने में जो के धमाके की आवाज सुनकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो देखा की मालखाने के फर्श पर हरि सिंह लहूलुहान हालत में अचेत पड़े थे। पुलिसकर्मियों ने आला अधिकारियों को सूचना दी तथा हरि सिंह को सिकंदरा सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में दौसा रैफर कर दिया गया। हरि सिंह को दौसा ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मार की आत्महत्या

पुलिस के अनुसार हरि सिंह ने मालखाने का दरवाजा खोलकर सरकार पिस्तौल निकाली और उससे खुद को सिर में ललाट पर गोली मार ली। हरि सिंह मालखाने के प्रभारी थे। आत्महत्या की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा एफएसएल टीम को बुलाया। खुदकुशी की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read Aajkal Latest Hindi News Today

मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -