- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsकांस्टेबल ने महिला अधिकारी का बलात्कार कर खीेंचे अश्लील फोटो, गिरफ्तार

कांस्टेबल ने महिला अधिकारी का बलात्कार कर खीेंचे अश्लील फोटो, गिरफ्तार

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में एक महिला अधिकारी ने कांस्टेबल पर बलात्कार का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर जयपुर कमिश्नरेट मे नियुक्त कांस्टेबल ने महिला अधिकारी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कांस्टेबल को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये है मामलाथानाधिकारी ने बताया कि सीकर की महिला अधिकारी ने 26 मई को शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि झुंझुनूं निवासी आरोपी कांस्टेबल उसके बड़े भाई का दोस्त है। जिसका छह साल से घर आना जाना था। इसी बीच उसने पीडि़ता से बात करते हुए नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की और नहीं मानने पर पुलिस की नौकरी की धौंस देकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडि़त करने लगा। बाद में मजबूरी का फायदा उठाकर तथा शादी का झांसा देकर उसने अलग अलग होटल व दोस्तों के घर ले जाकर उसका देह शोषण करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अश्लील फोटो खींचने की बात कहते हुए सोशल मीडिया पर उन्हें वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। गाली गलौच व मारपीट करने सहित उससे काफी रुपए भी हड़प लिए।
कांस्टेबल आयुक्तालय से गिरफ्तारथानाधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल मूलरूप से झुंझुनूं के ग्रामीण इलाके का निवासी है। जो फिलहाल पुलिस आयुक्तालय जयपुर में नियुक्त है। महिला अधिकारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी पुलिस कांस्टेबल को पुलिस आयुक्तालय से गिरफ्तार कर लिया है। उसे सीकर लाया गया है। जहां फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
युवती के अपहरण का मामला दर्जरींगस. रींगस थाने में सोमवार को युवती के अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया है। महरौली निवासी गंगासिंह ने मामला दर्ज करवाया कि आष्टीकला निवासी आशीष उसकी पुत्री का अपहरण कर ले गया। जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। रिपेार्ट पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -