- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsमहंगाई के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी साइकिल यात्रा

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी साइकिल यात्रा

- Advertisement -

सीकर.कांग्रेस की वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें शेखावाटी के कई विधायक व पार्टी पदाधिकारियों ने सुझाव दिए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि देश में मंहगाई बेलगाम हो गई है। केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। जिसका सीधा असर खाद्य सामग्री पर भी आ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में 7 से 17 जुलाई तक अभियान चलाया जाएगा। पीसीसी चीफ ने वर्चुअल बैठक में कहा कि एक तरफ देश की जनता कोरोना से जंग लड़ रही है। दूसरी तरफ केन्द्र सरकार लगातार महंगाई बढ़ाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कटौती के लिए अपने टैक्स कम किए है। लेकिन केन्द्र सरकार की ओर से राहत के लिए अभी तक कुछ नहीं किया गया है। 7 जुलाई को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से जिला व ब्लॉक स्तर पर धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। 8 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 16 जुलाई को सभी जिलों में पांच किलोमीटर की साईकिल यात्रा निकाली जाएगी। 17 जुलाई को प्रदेश स्तरीय मार्च आयोजित होगा। बैठक में महासचिव व फतेहपुर विधायक हाकम अली खान, फूलसिंह ओला आदि ने सुझाव दिए।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -