- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसीकर नगर परिषद क्षेत्र के 65 वार्डों के लिए कांग्रेस की  सूची...

सीकर नगर परिषद क्षेत्र के 65 वार्डों के लिए कांग्रेस की  सूची जारी

- Advertisement -

सीकर. आखिर वहीं हुआ। कांग्रेस ने नामांकन दाखिल करने के अंतिम क्षणों में सीकर नगर परिषद क्षेत्र के 65 वार्डों के लिए सूची जारी कर दी। बोर्ड पर काबिज होने को आतुर कांग्रेस ने सभापति पद के लिए विरोध की संभावना को टिकट से ही काट दिया है। सूची में परिवारवाद को बढ़ावा दिया गया है। सभापति जीवण खां, उनकी पत्नी खतीजा, उप सभापति अशोक चौधरी, उनके बेटे अनिल चौधरी, पार्षद सुरेश सैनी व उनकी पत्नी कोमल सैनी के साथ कई पार्षदों के रिश्तेदारों को टिकट दिया गया है। हालांकि 65 प्रत्याशियों में 31 चेहरे नए हैं। वहीं भाजपा की मंगलवार को जारी सूची में सभापति जीवण खां के लिए मैदान खुला छोड़ दिया गया है। जीवण के वार्ड 40 में भाजपा ने किसी को भी टिकट नहीं दिया है। जीवण खां के सामने अब महज एक निर्दलीय उम्मीदवार है। वहीं टिकट वितरण के बाद कांग्रेस में भी भितरखाने विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। ऐसे में दोनों ही पार्टियों को निकाय चुनाव में बगावत का सामना करना पड़ेगा।पारीक के हाथ रही डोर, दूसरे नेता रहे दूरसीकर नगर परिषद के कांग्रेस प्रत्याशियों के टिकट वितरण की बागडोर विधायक राजेन्द्र पारीक के हाथ रही। टिकट वितरण की स्थिति देखे तो दूसरे नेताओं की इसमें नहीं चल पाई। दो बार सभापति रहे हनीफ खत्री की उपस्थिति में हुई समाज की बैठक में मुस्ताक तंवर को सभापति का दावेदार घोषित किया गया था। तीन बार पार्षद रहे मुस्ताक तंवर की इस बार टिकट ही काट दी गई। इसके अलावा प्रभारी मंत्री के सामने टिकट की मांग करने वाले बुनियाद अली कुरैशी, पूर्व सभापति हनीफ खत्री के पोते को भी टिकट नहीं दिया गया। पूर्व उप सभापति और संगठन में जिला महासचिव राजेन्द्र शर्मा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस जन टिकट की टकटकी लगाए बैठे रहे।सीकर नगर परिषद कांग्रेस की सूची 1. विजेन्द्र 2. अबरार अहमद 3. सबीना 4. प्रदीप कुमार 5. प्रवीण बानो 6. मोहम्मद उम्मेद 7. लक्ष्मी 8. नवीन अग्रवाल 9. संगीता छीपा 10. समीम बानो 11. वाहिदा बानो 12. मंजू 13. नजमा बानो 14 मुबारिक 15. शब्बीर अहमद 16. अब्दुल जब्बार 17. मोहम्मद शाकीर भारती 18. कवीता देवी सैनी 19. इंद्र सिंह 20. देवकीनंदन 21. परमेश्वरी 22. सुरेश कुमार 23. सत्यनारायण पारीक 24. सायरा बानो 25. संपत सिंह 26. राहुल मीणा 27. जितेन्द्र सोनी 28. शशि देवी 29. राकेश माथुर 30. मुकेश 31. भवानी सिंह 32. सोमेश कुमार सोनी 33. इंद्र सिंह 34. खतीजा 35. मोहम्मद युनूस 36. साबीर हुसैन 37. अब्दुल रज्जाक 38. तसलीम 39. संजीदा चौहान 40. जीवण खां 41. राजेन्द्र प्रसाद सैनी 42. कमला देवी मिश्रा 43. अनिल चौधरी 44. अशोक कुमार चौधरी 45. विशाखा खीचड़ 46. सुरेश कुमार 47. सरोज कंवर 48. गोपाल 49. कोमल सैनी 50. सुरेश सैनी 51. पूजा सैनी 52. मोहर सिंह 53. निर्मला 54. सुलतान सिंह55. विमल 56. हरिराम 57. विकला देवी 58. गौतम 59. माया शर्मा 60. शरदा देवी दानोदिया 61. मोहम्मद तोफीक 62. इमरान 63. अब्दुल लतीफ चौहान 64. सुगनी 65. मोहम्मद इकबाल चौहान[MORE_ADVERTISE1]

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -