- Advertisement -
HomeNewsकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

- Advertisement -

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में जहां भी दलितों के साथ अत्याचार हो वहां आप खड़े रहें, उनकी आवाज उठाएं. यूपी कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष आलोक प्रसाद की रिहाई के बाद प्रदेश भर में दलितों की आवाज बुलंद करने के लिए सम्मेलन बुलाया गया था.
इस दौरान अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा, जहां जहां अत्याचार हो रहे हैं, आप वहां पहुंचिए, लोगों के साथ खड़े रहिए. उनकी आवाज उठाइये. ये बड़ी बात नहीं है आपने उन्हें देखा, जिनको दलितों के लिए आवाज उठानी चाहिए वो आज तक ये काम नहीं कर रहे हैं. तो हमारी जिम्मेदारी दोगुनी हो जाती है. क्योंकि यूपी में जो हो रहा है वो बहुत गलत हो रहा है.
कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा, मैंने अंबेडकर हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से भी बात की है, उन्होंने मुझे बताया है कि राज्य सरकार का प्रयास है कि किसी ना किसी तरह से इन हॉस्टलों को बंद किया जाए. इस सम्मेलन में प्रियंका गांधी ने अनुसूचित विभाग के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की.
प्रियंका ने कहा कि आने वाले समय में सामाजिक न्याय, संविधान व दलित छात्रों की छात्रवृत्ति बचाने एवं दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए प्रत्येक गांव में अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं को बनाना है. आपको बता दें कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के मुद्दों को लेकर लगातार एक्टिव रहती है.
उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामियों पर प्रियंका गांधी पिछले कुछ दिनों से लगातार हमले बोल रही है. उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अपने पैर मजबूत करने में लगी हुई है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी लगातार जमीन पर संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं.
कांग्रेस उत्तर प्रदेश में लंबे समय से सत्ता से दूर है, एक तरह से खत्म हो गई है. प्रियंका गांधी के आने के बाद और अजय कुमार लल्लू के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस उत्तर प्रदेश में उठने की कोशिश में है.
The post कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया appeared first on THOUGHT OF NATION.

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -