- Advertisement -
HomeNewsCommonwelth Games-2022 में महिलाओं की स्पर्धा पुरुषों से ज्यादा

Commonwelth Games-2022 में महिलाओं की स्पर्धा पुरुषों से ज्यादा

- Advertisement -

New Delhi. Birmingham में 2022 में आयोजित होने वाले Commonwelth Games में महिलाओं की पदक स्पर्धाएं पुरुषों की स्पर्धाओं से ज्यादा होंगी। इन खेलों में हाल ही में Women Cricket, बीच वॉलीबाल और पैरा टेबल टेनिस को शामिल किया गया है, जिससे महिलाओं की पदकों स्पर्धाओं की संख्या 135 हो गई है। जबकि पुरुषों की 133 है। बर्मिघम में होने वाला यह पहला आयोजन होगा, जिसमें महिलाओं की पदक स्पर्धाएं पुरुषों से ज्यादा होंगी। Australia के Gold Coast में पिछले साल आयोजित किए गए राष्ट्रमंडल खेलों में दोनों वर्गो में समान पदक स्पर्धाएं थीं।राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF) की अध्यक्ष डेम लाउइसे मार्टिन ने हालांकि कहा है कि ऐसा सोच कर नहीं किया गया, बल्कि यह इत्तेफाक से हो गया। उन्होंने कहा कि सीजीएफ को यह तब पता चला जब उन्होंने खेलों के पूरे कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। उन्होंने हालांकि इस बात को माना कि यह चीज बहुत पहले उनके दिमाग में चल रही थी। उन्होंने कहा, यह हमेशा से मेरे दिमाग में चल रहा था, क्योंकि हम काफी पीछे थे। जब मैं खेला करती थी तब महिलाओं की सिर्फ दो प्रतिस्पर्धा एथलेटिक्स और तैराकी हुआ करती थीं। लेकिन समय के साथ इसमें बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा, पदकों में संतुलन बनाए रखना हमारे दिमाग में नहीं था। हमारा ध्यान सिर्फ इस बात पर था कि कौनी-सी स्पर्धाएं कार्यक्रम में ठीक बैठेंगी। इसे पूरा करने के बाद जब हमने देखा तो हमें पता चला कि इसमें महिलाओं की पदक स्पर्धाएं पुरुषों से ज्यादा हैं। हमें दोबारा देखना पड़ा। पिछले सप्ताह हम इस बात को लेकर सुनिश्चित हुए। Commonwelth Games-2022 में Women Cricket को शामिल किया गया है। क्रिकेट का सबसे छोटा प्रारूप T-20 इन खेलों में आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -