- Advertisement -
HomeNewsAajkal BharatCM गहलोत ने की घोषणा, अलवर में होंगे दो एसपी, बनेंगे दो...

CM गहलोत ने की घोषणा, अलवर में होंगे दो एसपी, बनेंगे दो पुलिस जिले

- Advertisement -

आजकल राजस्थान / थानागाजी (अलवर)।

अलवर में अब पुलिस के दो जिले बनेंगे। साथ ही एससीएसटी की तरह महिलाओं के लिए भी एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह घोषणा गुरुवार को अलवर के थानागाजी में की। यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अलवर गैंगरेप पीड़िता से मिलने थानागाजी आए थे। इसी दौरान गहलोत ने यह घोषणा की।गहलोत ने कहा कि हमने यह व्यवस्था की है कि अगर कोई एसएचओ एफआईआर लॉज करने के लिए मना करता है तो एसपी ऑफिस में एफआईआर लॉज होसकेगी। एफआईआर दर्ज नहीं करने की शिकायतें आमतौर पर आती रही है। इसी को देखते हुए यह निर्णय किया गया है। अलवर गैंग रेप मामले को भी पुलिस पर गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगा था।गहलोत ने कहा कि हम नई पोस्ट क्रिएट कर रहे हैं। एससीएसटी की तरह महिलाओं के लिए हम हिंदुस्तान में पहली बार सीओ लेवल का नोडल आफिसर नियुक्त कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि हम अलवर गैंग रेप मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और पीड़िता को न्याय मिलेगा।अलवर में होंगे दो एसपीअलवर के बारे में गहलोत ने कहा कि यह जिला काफी क्रिटिकल है। जहां राजस्थान में रेप के 6 से 10 हजार रेप के केसे रजिस्टर होते हैँ। यहां 17 हजार केसेज रजिस्टर होते हैं। इसे देखते हुए यह तय किया गया है कि अलवर में पुलिस के दो जिले बनाए जाएंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -