- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsराजस्थान में आज इन जिलों में हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

राजस्थान में आज इन जिलों में हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के कुछ जिलों में सोमवार को भी बादल थोड़ी राहत बरसा सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार को प्रदेश के बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़़, धौलपुर, प्रतापगढ़, सिरोही व उदयपुर जिले के कुछ इलाकों में बिजली चमकने व गरज के साथ हल्की बरसात हो सकती है। वहीं, 40 से 50 किलोमीटर रफ्तार की तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। सीकर, नागौर,भरतपुर, धौलपुर व करौली जिलों और आसपास के क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर तो दो घंटों के भीतर ही तेज हवाओं के साथ हल्की व मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
आठ को बदल जाएगा मौसममौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में छह और सात जुलाई को किसी प्रकार की चेतावनी नहीं है। आठ जुलाई से मौसम बदल जाएगा और मानसून की गतिविधियां तेज हो जाएगी। इस दौरान कई जिलो में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेगी और मेघ गर्जना के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना है।
आज देशभर में ऐसा रहेगा मौसमइधर, स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
नीमकाथाना में सात एमएम बरसातइससे पहले सीकर के नीमकाथाना में रविवारा को लगातार दूसरे दिन भी झमाझम बरसात हुई। दोपहर में करीब एक घंटे तक हुई बरसात यहां माप में सात एमएम दर्ज हुई। दो दिन लगातार हुई बरसात से किसानों के चेहरे पर लाली छा गई। बारिश के दौरान सड़कों व नालों से पानी बहने लगा। वहीं निचली बस्तियों में लोगों के घरों में पानी भर गया। बरसात से हवाओं में नमी बढऩे से शेखावाटी को लू से भी राहत मिली। तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान गिरकर 36.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज हुआ।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -