- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsआंधी व बरसात के अलर्ट के बीच शेखावाटी में छाए बादल

आंधी व बरसात के अलर्ट के बीच शेखावाटी में छाए बादल

- Advertisement -

(Storm and rain alerts in rajasthan ) सीकर. राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ के चलते कई इलाकों में आंधी व बरसात के अलर्ट का असर शेखावाटी में दिखना शुरू हो गया है। अंचल में सुबह से बादलों ने डेरा डाल रखा है। जिसके बीच बीच में सूरज भी लुकाछिपी का खेल खेल रहा है। इससे पहले बुधवार को अंचल में गर्मी के तेवर तीखे रहे। अंचल के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार करते हुए 40.4 डिग्री तक पहुंच गया। जिसका असर भी दिन में दिखा। तेज धूप ने आमजन को हलकान रखा। लेकिन, गुरुवार को मौसम फिर नए रंग में देखने को मिल रहा है।
तीन दिन दिखेगा विक्षोभ का असरमौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रेल से प्रदेश का मौसम बदलेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन और आंधी के आसार है। जिसका असर दो दिन तक रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रेल को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर जिले में कहीं कहीं पर मेघगर्जन और धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में अचानक 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं। 16 अप्रेल को सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अजमेर, अलवर, भरतपुर, जयपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, टोंक, धौलपुर, बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, नागौर और पाली जिले में मेघगर्जन के साथ आंधी चल सकती है। हालांकि 17 अप्रेल को पूर्वी राजस्थान में अलवर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर और करौली में मौसम बदलने की संभावना है।
तापमान में आएगी कमीमौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के असर से अंचल को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। बरसात व आंधी वाले इलाकों में तापमान में कुछ कमी दर्ज होगी। हालांकि इसके बाद मौसम फिर शुष्क रह सकता है। जिसमें तापमान बढऩे के साथ धूप में भी तेजी आएगी। प्रचंड गर्मी के साथ कई इलाकों को लू का भी सामना करना पड़ेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -