- Advertisement -
HomeNewsमुख्यमंत्री की दीपावली पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री की दीपावली पर शुभकामनाएं

- Advertisement -

Aajkal Rajasthan News

जयपुर, 26 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना की है कि रोशनी का यह त्योहार सबके जीवन में उजियारा लाए। 
श्री गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार अपनी जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे दीन-दुखियों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए सामाजिक समरसता, सद्भाव और भाईचारे की भावना के साथ समाज को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।
  मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील की है कि वे महात्मा गांधीजी के स्वच्छता के संदेश को आत्मसात कर सुरक्षित और इको फ्रेंडली दिवाली मनाएं।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -