- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsबरसाती पानी के लिए 13 करोड़ का बजट मंजूर, मंत्री व विधायक...

बरसाती पानी के लिए 13 करोड़ का बजट मंजूर, मंत्री व विधायक में श्रेय की होड!

- Advertisement -

सीकर. बरसाती पानी के भराव से वर्षों से परेशान नवलगढ़ रोड क्षेत्र के 30 हजार परिवारों को सरकार ने राहत दी है। सरकार ने जल निकासी के लिए 13 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नाले की प्रशासनिक व वित्तिय स्वीकृति जारी कर दी है। इस कार्य की कार्यकारी एजेंसी नगर परिषद को बनाया गया है। परिषद अप्रेल माह में ही टेंडर जारी कर योजना पर कार्य शुरू करेगी। प्रयास है कि इस बरसात में लोगों को राहत मिल सके। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा व शहर विधायक राजेन्द्र पारीक ने बुधवार को नगर परिषद में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने समस्या के समाधान के लिए किए गए प्रयासों से अवगत करवाया।
 
गत वर्ष आरटीआईडीएफ की बैठक में था प्रस्ताव
विधायक राजेन्द्र पारीक ने बताया कि नवलगढ़ रोड पर बरसाती पानी की निकासी की गंभीर समस्या को देखते हुए आरटीआईडीएफ निधि से राशि स्वीकृत करवाने के लिए उन्होंने गत वर्ष 21 अक्टूबर को हुई बैठक में प्रस्ताव शामिल करवाया था। इसके अलावा राशि स्वीकृत करवाने के लिए स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा।
जगमालपुरा जोहड़ में जाएगा पानीनवलगढ़ रोड के बरसाती पानी की निकासी के लिए जगमालपुरा जोहड़ तक नाले का निर्माण करवाया जाएगा। बीच में दो स्थानों पर पंप हाउस बनाए जाएंगे। नगर परिषद सभापति जीवण खां ने बताया कि रेलवे के अधिकारियों को साथ लेकर डीपीआर बनाई गई है। अप्रेल माह में ही कार्य के टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही रेलवे लाइन के नीचे से नाला निर्माण की स्वीकृति की प्रकिया भी अंतिम चरण में है।
सौ से अधिक कॉलोनियों के लोग परेशान
नवलगढ़ रोड पर पानी भराव की समस्या 20 वर्ष से अधिक समय से है। नगर परिषद ने यहां पानी निकासी के लिए सम्पवैल बनाया था, लेकिन यह सम्पवैल बरसाती पानी की निकासी में सक्षम नहीं है। जरा सी बरसात में ही नवलगढ़ रोड लबालब भर जाती है। ऐसे में क्षेत्र के दुकानदारों का कारोबार ठप हो जाता है। इसके अलावा क्षेत्र में बसी सौ से अधिक कालोनियों के लोग इस पानी की परेशानी भोगते हैं।
नानी बीड़ बनेगा पर्यटन का पर्याय
पारीक ने कहा कि 9 हैक्टेयर में फैले नानी बीड़ के पानी को 60 हैक्टेयर में फैलाकर इसे पर्यटन के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया है। यहां पर 150 प्रजातियों के देशी व विदेशी पक्षी विचरण करते हैं। घना अभ्यारण से ज्यादा क्षेत्रफल में होने के कारण यह आने वाले समय में पर्यटन का पर्याय बनकर उभरेगा।
श्रेय पर बोले पारीक: सभी का सम्माननवलगढ़ रोड पर पानी निकासी के लिए 13 करोड़ रुपए की स्वीकृति पर शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा ने भी ट्वीट किया है। इस पर पारीक ने कहा कि वे हमारे मंत्री है। विकास कार्यों के लिए सभी का सम्मान किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने ऊंटों की कहानी भी सुनाई।
 
इनका कहना हैनवलगढ़ रोड इलाके में जलभराव की समस्या काफी गंभीर थी। मुख्यमंत्री को इस विषय से अवगत कराया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वायत्त शासन विभाग ने बुधवार को 13 करोड़ की प्रशासनिक व वित्तिय स्वीकृति जारी कर दी है। इससे इलाके के लोगों को राहत मिलेगी।
गोविन्द सिंह डोटासरा, शिक्षा मंत्री
इलाके के लोग बोले, पत्रिका बना सहाराआंदोलन समिति के सदस्य महेन्द्र काजला ने कहा कि राजस्थान पत्रिका ने इस मुद्दे को सबसे ज्यादा उठाया। पत्रिका के लगातार मामला उठाना के बाद आज यह खुशियां मिल सकी है। पिछले दिनों गोविन्द सिंह डोटासरा ने इस मामले में आश्वासन दिया था।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -