- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatबसपा नेता रामजी गौतम का मुंह काला कर गधे पर बैठाया,

बसपा नेता रामजी गौतम का मुंह काला कर गधे पर बैठाया,

- Advertisement -

Aajkal Rajasthan New / जयपुर।

बसपा के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर रामजी गौतम तथा एक और पदाधिकारी सीताराम को मंगलवार को बसपा के नाराज कार्यकर्ताओं ने बनीपार्क स्थित प्रदेश कार्यालय में मुंह काला करके गधों पर बैठाकर घुमाया।

ये दोनों पदाधिकारी सुबह कार्यालय में ही थे तभी कुछ कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए अंदर आ गए और रामजी गौतम और प्रदेश प्रभारी सीताराम मेघवाल का मुंह काला कर दिया और गधों पर बैठाकर घुमाया।

इस पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर इसका दोष कांग्रेस को दिया।कार्यकर्ता इन दोनों के खिलाफ जमकर नारे लगा रहे थे। इससे पहले भी बसपा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था और मारपीट तक हो गई थी। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया था। ये सारा विवाद कुछ दिन पहले तब शुरू हुआ था जब बसपा के छह विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

कार्यकर्ता इस बात से नाराज थे और आरोप लगा रहे थे कि बसपा में टिकट बेचे जाते हैं। कार्यकर्ता इन दोनों पदाधिकारियों पर टिकट बेचने के आरोप लगा रहे थे। बसपा में इस तरह के विवाद लगातार आ रहे हैँ। बसपा से चुनाव जीते विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने भी आरोप लगाए थे कि बसपा में टिकट बेचे जाते हैं। इसके बाद से ही यह विवाद और बढ़ गया था।कुछ दिन पहले छहों विधायक उदयपुरवाटी से राजेंद्र गुढ़ा, नगर से वाजिब अली, नदबई से जोगिंदर अवाना, तिजारा से संदीप यादव, किशनगढ़ बास से दीपचंद खेरिया और करौली से लाखन सिंह ने बसपा विधायक दल का विलय कांग्रेस में कर लिया था।

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2009 में भी इसी तरह बसपा के छह विधायकों को पार्टी में शामिल किया था।

मायावती ने ट्वीट किया

इस मामले के बाद मायावती ने ट्वीट किया। बसपा सुप्रीमो ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने पहले राजस्थान में बीएसपी विधायकों को तोड़ा और अब मूवमेन्ट को आघात पहुंचाने के लिए वहां वरिष्ठ लोगों पर हमला करवा रही है जो अति-निंदनीय व शर्मनाक है। कांग्रेस अम्बेडकर वादी मूवमेन्ट के खिलाफ काफी गलत परम्परा डाल रही है जिसका जैसे को तैसा जवाब लोग दे सकते हैं|

Read Latest Aajkal Rajasthan Hindi News Today

राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर रामजी गौतम का मुंह काला करते कार्यकर्ता।

BSP Ramji Gautam: Rajasthan BSP Party Workers Blackened Ramji Gautam Face, paraded on donkey In Jaipur

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -