- Advertisement -
HomeNewsभाई की छिटक गई कलाई, बहनों की आंखो से फूटी रुलाई

भाई की छिटक गई कलाई, बहनों की आंखो से फूटी रुलाई

- Advertisement -

मौलासर. रक्षाबंधन से एक दिन पहले आकोदा निवासी अनिल मुण्ड (21) की सडक़ हादसे में मौत हो गई। मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। मौत की खबर सुनते ही अनिल की बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं इकलौते बेटे का शव देखते ही मां-बाप भी बेसुध हो गए। अनिल की बहनें रो-रोकर चीख रही थीं कि अब वो किसके राखी बांधेंगी। अनिल मंगलवार को मेला देखने मौलासर गया था। देर रात वापस आकोदा जाते समय रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार अनिल दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। छोटी बहन अभी पढ़ाई कर रही है। मेला देखने आया था अनिल मंगलवार को घर से मौलासर मेला देखने दोस्त के साथ आया था। देर रात तक मेला देखने के बाद वह बाइक से वापस अपने गांव आकोदा जा रहा था इसी दौरान झाड़ोद से आगे निकलते ही सामने से आए बोलेरो वाहन चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे अनिल गंभीर घायल हो गया वहीं अन्य युवक भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पहले मौलासर अस्पताल व बाद में इलाज के लिए कुचामन अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के चाचा पुष्पाराम ने बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी है। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद अनिल की बाइक के उछलकर गिरने से राह चल रहे गेलासर निवासी नरसीलाल भी घायल हो गए।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -