- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsप्रेम प्रसंग में जीजा ने 15 वर्षीय साली के साथ ट्रेन के...

प्रेम प्रसंग में जीजा ने 15 वर्षीय साली के साथ ट्रेन के सामने लगाई छलांग, दोनों के उड़ गए चिथड़े

- Advertisement -

सीकर/कांवट/थोई. राजस्थान के सीकर जिले के थोई थाना इलाके के माधो का बास गांव के पास शुक्रवार दोपहर को एक जीजा व साली ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों स्कूटी पर सवार होकर आए थे। जहां उन्होंने स्कूटी को स्टार्ट ही छोड़ दिया और चलती ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। घटना में दोनों के चिथड़े उड़ गए। आत्महत्या का पूरा कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस भी इसी दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है।
ये है मामला थानाधिकारी संगीता मीणा ने बताया कि युवक सेपटो की ढाणी तन भादवाड़ी निवासी महेन्द्र बावरिया तथा युवती रींगस इलाके के चौमू पुरोहितान निवासी बबली थी। दोनों रिश्ते में जीजा-साली थे। दोनों ने शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे पेसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को रेलवे टै्रक के पास स्कूटी भी खड़ी मिली है। माना जा रहा है कि युवक स्कूटी से अपने ससुराल चौमू पुरोहितान से साली को साथ लेकर आया था। यहां आने के बाद दोनों ने टे्रन के सामने छलांग लगा दी। मौके पर पहुचे रेलवे कर्मचारी ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने बाद में दोनों के शव थोई के राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पांच वर्ष पहले हुई थी शादीआत्महत्या करने वाले महेन्द्र की करीब पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। वह दो बच्चों का पिता था। महेन्द्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। स्कूटी पर युवक की टॉपी और युवती का दुपट्टा मिला है। युवती की उम्र करीब 15 वर्ष बताई जा रही है।
छांव में खड़ी की स्कूटीप्रत्यक्षदर्शियों नेबताया कि दोनों स्कूटी पर साथ आए थे। यहां उन्होंने एक पेड़ के नीचे छांव में स्कूटी को खड़ा किया। लेकिन, स्कूटी को बंद नहीं किया। फिर जैसे ही नजदीकी ट्रेक से ट्रेन गुजरी तो दोनों अचानक उसके आगे कूद गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -