सीकर. खाद्य सुरक्षा योजना में राशन डीलर मनमानी कर गरीबों का निवाला छीन रहा हैं। मामला है लक्ष्मणगढ़ तहसील के नरसास गांव का। गांव के राशन डीलर के खिलाफ 17 बीपीएल व अत्योदय राशन कार्ड धारियों को छह महीने से राशन नहीं देने का आरोप लगा है। इसकी अधिकारियों को शिकायत की गई है। इसमें फरवरी महीने में प्रत्येक राशन कार्ड पर 13 किलो तक गेहूंू तौल में कम देने का मामला भी इसी राशन डीलर के खिलाफ सामने आया हैं। डीलर पर यह भी आरोप है कि राशन कार्डधारियों को लॉकडाउन समय में 10 किलो के स्थान पर पांच किलोग्राम ही गेहूं ही मिला है। पीडि़त परिवार अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि राशन डीलर ने इन शिकायतों को निराधार बताया है।गड़बड़ी का आरोपग्राम पंचायत सरपंच व ग्राम सेवक के सामने ने पीडि़त परिवारों ने कई बार शिकायत दी है। पीडि़त बजरंगलाल शर्मा का आरोप है कि तीन राशन कार्डधारियों को 13-13 किलो गेहूं तोल में कम मिला। डेयरी पर राशन का तौल होने के बाद सरपंच ने स्वयं दो कार्डधारियों को पूरा गेहूं दिलवाया। इनकी पुष्टि स्वयं सरपंच हरिराम ने भी की है। इसके बावजूद मनोज कुमार पुत्र दुर्गाराम को अभी तक पूरा राशन नहीं मिला। इन्हें नहीं मिला राशनप्रहलाद पुत्र रामूराम, शिवपाल राम पुत्र बिड़दाराम, सांवरपुरी पुत्र दुर्गा, रणजीत पुत्र शिवपाल, हनुमान सिंह पुत्र बदनसिंह, चुन्नी देवी पति देवाराम, सवाई सिंह पुत्र रिडमल सिंह, शिवपाल सिंह पुत्र सवाई सिंह, सुगना राम पुत्र देवाराम, सुंदरी पति रामूराम, जगदीश प्रसाद पुत्र देवाराम, गिरधारी सिंह पुत्र जालसिंह, नौरंगलाल पुत्र लालूराम, बजरंगलाल पुत्र नागरमल, मांगू सिंह पुत्र बदनसिंह, राजू खाती पुत्र रामदेव खाती, बनवारीलाल गुसाई का नाम शामिल हैं।सबको मिल रहा राशनराशन की दुकान से 900 से अधिक राशन कार्ड जुड़े हुए हैं। सभी को हर महीने राशन वितरण किया जा रहा है। एक अंत्योदय राशन कार्डधारी के अलावा सभी को राशन पूरा राशन मिल रहा है। कोई शिकायत नहीं आई है, अगर कभी कोई नहीं राशन नहीं लेने आए तो उन्हें बुलाकर हमने राशन दिया है।बनवारीलाल शर्मा, राशन डीलरशिकायत नहीं मिली हैउनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है, राशन डीलर से अभी बात हुई है। डीलर का कहना है कि ऐसा कोई मामला नहीं है, कई बार नेटवर्क की वजह से पोस मशीन काम नहीं करती है, तो दूसरे दिन आने के लिए जरुर बोल देते हैं।सत्यवीर सांखू, ग्राम सेवक, ग्राम पंचायत अलखपुरा बोगनसबको राशन दिलवाया है…राशन डीलर के खिलाफ एक बार 13 किलो राशन कम देने की शिकायत जरूर मिली थी। उन्हें पूरा राशन दिलवा दिया था। छह महीने से जिन राशन कार्डधारियों को राशन नहीं मिला, उनकी मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई हैं। ऐसा कुछ है, तो उच्च अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई की जाएगी।हरिराम, सरपंच, अलखपुरा बोगन ग्राम पंचायत
- Advertisement -