- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsये क्या..अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल!

ये क्या..अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल!

- Advertisement -

सीकर. महिला का अश्लील वीडि़यों बनाकर बदमाश ब्लैकमेल कर रहे है। महिला ने सीकर में पुलिस अधिकारियों से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। रींगस निवासी महिला ने बताया कि अश्लील वीडि़यों बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। सुशीला देवी, भंवरसिंह पुत्र बंशीलाल निवासी ढाणी बींसावाली, गिरधारीलाल गढ़वाल सहित अन्य लोग बार-बार पति व बच्ची को जान से मारने की धमकी दे रहे है। वे बार-बार मुकदमे में समझौता करने का दबाव बना रहे है। उसने रींगस थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया था। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। अब वे समझौता करने का दबाव बना रहे है। महिला ने बताया कि पूरा परिवार मानसिक रुप से पीडि़त है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
नौ साल के बच्चे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
सीकर. बाजौर स्टैंड के अंडर पास पर नौ साल के बच्चे को एक अज्ञात वाहन ने गुरूवार सुबह ११ बजे ने टक्कर मार दी। यूपी निवासी हाल निवासी बाजौर स्टैंड सुभान की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक्सीडेंट के बाद सुभान को एसकेअस्पताल लाया गया। बच्चे के सिर में गंभीर चोट की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद सुभान को १०८ से जयपुर एसएमएस के लिए रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार जिस १०८ से बच्चे का रैफर किया गया। उसका रींगस में टायर फट गया। परिजनों का आरोप है कि १०८ का टायर सीकर से ही फटने की स्थिति में था। रींगस से दूसरी १०८ आने में करीब आधे घंटे का समय लगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -