- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsभाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा- मुख्यमंत्री गहलोत की तरह हम नहीं...

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा- मुख्यमंत्री गहलोत की तरह हम नहीं देते दिल्ली दरबार में हाजिरी

- Advertisement -

सीकर. कांग्रेस के नेताओं का रिमोट दिल्ली दरबार से चलता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री को आए दिन दिल्ली दरबार में हाजिरी देने जाना पड़ता है। भाजपा में सभी एक-दूजे का सम्मान करते है, लेकिन हाजिरी देने की परिपाटी नहीं है। यह बात शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने सीकर में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को सत्ता से लेकर संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलती है। इसलिए भाजपा अन्य दलों से पूरी तरह अलग है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में किसान व युवाओं से झूठे वादे कर सत्ता हासिल कर ली। इसका जवाब प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव में दे दिया। आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस को राजस्थान की जनता करारी चुनौती देने वाली है। पूनियां ने कहा है कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में एक बड़े राज्य का दायित्व देकर संगठन ने मेरा नहीं बल्कि पार्टी के एक कार्यकर्ता, प्रदेश के किसानों व नौजवानों का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि मैं किसान परिवार से आता हूं और ये स्वाभाविक है कि जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता जब बड़े पद पर आता है तो कार्यकर्ताओं में उत्साह रहता है। इधर, पोस्टर-होर्डिग्स में लक्ष्मणगढ़ प्रत्याशी दिनेश जोशी का नाम छूटने पर जिलाध्यक्ष को सोशल मीडिया पर सफाई भी देनी पड़ी।सीकर के नेताओं से बहुत कुछ सीखाप्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने कहा कि पार्टी के दिग्गज भैंरोसिंह शेखावत, मदनलाल सैनी व जगदीश प्रसाद माथुर जैसे बहुत से बड़े नेताओं से काफी कुछ सीखने को मिला है। इन नेताओं ने जनसंघ से समय से ही संघर्ष किया और पार्टी आज भी जनसंघ के एजेंंडे को नहीं भूली है।
मेरा सपना: भाजपा अजेय पार्टी बनेपूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार हो रहा है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मेरा सपना रहेगा कि राजस्थान में बार-बार सरकार बदलने की परंपरा टूटे और भाजपा अजेय पार्टी बने। राज्य में 10 हजार 125 ऐसे बूथ थे जिसमें हम कमजोर रहे ऐसे में यह मिशन भी रहेगा कि सभी बूथों पर हम जीते। भाजपा व कांग्रेस के शासन के कार्य में जनता ने फर्क महसूस किया है। कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का क्रियान्वयन सही तरीके से हो जाए ऐसी एजेंसियां डवलप करेंगे, जिससे सही आदमी तक उसका लाभ पहुंचे। रींगस. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पूनियां जयपुर से खाटू दरबार, सीकर से सालासर तक जोरदार कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूनियां ने रींगस भैरूजी मंदिर में धोक लगाकर पूजा अर्चना की। नगरपालिका के पास स्थित कल्याण पुस्तकालय के सामने कार्यकर्ताओ ने पूर्व विधायक एवं चिकित्सा राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष बोदूराम कुमावत, राकेश भादूपोता, मालीराम खरेशिया आदि मौजूद रहे।
मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारीसतीश पूनिया ने कहा की पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओं को काम की जिम्मेदारी तय की जाएगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन हरिराम रणवां, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज, पूर्व मंत्री बंशीधर बाजिया, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, गोरधन वर्मा व मीडिया प्रमुख जितेंद्र माथुर, जिला महामंत्री भंवरप्रकाश शर्मा, सोहन बड़ोदिया, नंदकिशोर सैनी, बलदेव सिंह खंडेला, बाबूसिंह बाजौर, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल, मनोज सिंघानिया, गिरीश प्रधान सहित अन्य मौजूद रहे।
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सैनी के परिजनों से मिलेपूनियां के काफिले का सीकर शहर में भी जोरदार स्वागत हुआ। बाजौर, मलकेड़ा गोकुलपुरा तिराहा, बजरंग कांटा, पुलिस लाईन काफिला पहुंचा। पूनियां पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदनलालजी सैनी के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने सैनी के परिजनों से मुलाकात की। यहां के बाद वे पुलिस लाईन, कल्याण सर्किल, तापडिय़ा बगीची, जाट बाजार, नानी चौराहा, सेवद बड़ी, काछवा, नेछवा, गनेड़ी, होते हुए सालासर पहुंचे। पुलिस लाईन से कार्यकर्ताओं ने श्री पूनियां को घोड़ी की बग्घी में बैठाया। डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ पूनियां को शहर में प्रवेश करवाया। जाट बाजार में भी पूनियां का भव्य स्वागत किया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -