- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsभाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सिंह ने कहा, पीएम मोदी के साथ पोस्टर छपवा...

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सिंह ने कहा, पीएम मोदी के साथ पोस्टर छपवा लो, विधायक बनने का अच्छा मौका…

- Advertisement -

सीकर. भाजपा में जारी पोस्टर विवाद के बीच राजस्थान प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने शुक्रवार को शेखावाटी में मोदी सरकार की योजनाओं का ग्राउंड लेवल तक प्रचार के लिए ‘पोस्टर पॉलिटिक्स’ का ही सहारा लिया। उनका दौरा अगले विधानसभा चुनाव के दावेदारों को ‘एक्टिव’ कर गया। कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने केंद्र की योजनाओं के प्रचार वाले पोस्टरों के साथ खुद को चमकाने के गुर सिखाए। बोले-केन्द्र सरकार की योजनाओं को ग्राउण्ड तक ले जाने की आवश्यकता है। फिर चुटकी ली और कहा कि यदि आपको भी अपने क्षेत्र में चमकना है तो पोस्टर छपवा लो। इसमें दस-बारह नेताओं के फोटो लगाने के बजाय एक पीएम का और दूसरा खुद का फोटो लगा लो। आप अपने क्षेत्र में आसानी से चमक सकते हो। …विधायक बनने का कितना अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि जब विधायक और विधायक प्रत्याशी व अन्य दावेदार आपके पोस्टरों को देखेगा तो वह भी सोचेगा कि यह दूसरा कौन आ गया टिकट मांगने वाला। इससे वह भी तेजी से काम करेगा। राजस्थान प्रभारी ने कहा कि राशन की दुकानों के बाहर छोटे-छोटे होर्डिंग्स खुद के लगवा लो। इससे योजना के साथ खुद का भी प्रचार होगा। इसी तरह वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर भी पोस्टर होर्डिंग्स लगा सकते हैं। जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी के नेतृत्व में जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
केंद्र की योजनाएं गिनाईं
उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार हर मोर्चे पर विफल है, दूसरी तरफ केन्द्र सरकार की ओर से दिवाली तक गरीब परिवारों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। कोरोना को हराने के लिए बेहतरीन तरीके से वैक्सीनेशन शिविर लगाए जा रहे हैं।
पदाधिकारियों से पूछा संगठन में सब ठीक…राजस्थान प्रभारी ने बैठक में उपाध्यक्ष व महामंत्रियों से परिचय लिया और संगठन के बारे में नब्ज टटोली। संगठन को लेकर सवाल किए। कई कार्यकर्ताओं से पार्टी को नियमित समय देने के संबंध में सवाल भी किए।
अगली बार वन-टू-वन संवाद
सिंह ने कहा कि आज तो शुरुआत है। सभी जिलों में यह अभियान जारी रहेगा। अगला दौरा भी जल्द होगा। उन्होंने कहा कि अगले दौरे में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से वन टू वन संवाद किया जाएगा।
चुनाव दूर, सक्रिय दिखे दिग्गजविधानसभा चुनाव भले ही दूर हो लेकिन दिग्गजों के साथ नए दावेदार भी पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। प्रभारी के स्वागत कार्यक्रमों में कई पदाधिकारियों ने खुद का परिचय दावेदारी के साथ दिया। सीकर, दांतारामगढ़ व धोद के कार्यकर्ताओं से संवाद सीकर कार्यालय में हुआ। जबकि श्रीमाधोपुर, खंडेला व नीमकाथाना इलाके के कार्यकर्ताओं ने रींगस में स्वागत कर चर्चा की। लक्ष्मणगढ़ व फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में मुलाकात की।—-
जनता का विश्वास खो चुकी गहलोत सरकार: सिंह
रतनगढ़. लूंछ-सालासर फांटा पर आयोजित सम्मान समारोह में अरुण सिंह ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार में महिलाओं पर अत्याचार व दलित उत्पीडऩ की घटनाएं बढ़ी हैं। युवा बेरोजगारी भत्ते के नाम पर खुद को ठगा महसूस कर रहा है। राज्य सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। प्रदेश में जंगलराज दिख रहा है।
भाजपा एक परिवार की नहीं, कार्यकर्ताओं की पार्टी
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा एक परिवार की पार्टी नहीं है। भाजपा में बूथ पर बैठने वाले कार्यकर्ताओं को भी पूरा मान सम्मान मिलता है। इसलिए वह भी गर्व से कहता है कि भाजपा हमारी पार्टी है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 600 नए कार्यालय बनाए गए है।कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साहप्रभारी के दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला। जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने जिले के कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत भाषण दिया। किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां ने आभार जताया। इस दौरान जिले के प्रभारी दिनेश धाभाई, पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजौर, बंशीधर बाजिया, गोरधन वर्मा, रतनलाल जलधारी, केडी बाबर, जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा, रमेश जलधारी, प्रभुसिंह शेखावत, राजकुमार जोशी, सरोज कड़वासरा, अनिता शर्मा, रतनलाल सैनी, प्रधान सुनिता रणवां, ममता मूंडोतिया, डॉ. माधोसिंह, कानाराम, नरेंद्र वर्मा, महेंद्र जोशी, अजय जोशी, दिनेश दादिया, गौरव दीक्षित, गजानंद कुमावत सहित अन्य मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -