- Advertisement -
HomeNewsभाजपा ने बनाए 7,50,558 सदस्य, कांग्रेस हाथ पर हाथ धरे बैठी...

भाजपा ने बनाए 7,50,558 सदस्य, कांग्रेस हाथ पर हाथ धरे बैठी…

- Advertisement -

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी ने उदयपुर संभाग में करीब साढ़े सात लाख सदस्य बना दिए है। पार्टी ने अब सक्रिय सदस्य बनाने में लग गई है और इसके बाद नगर निगम व पंचायतीराज के चुनाव में जुट जाएगी। दूसरी तरफ उदयपुर शहर की बात करें तो कांग्रेस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। भाजपा ने सदस्यता अभियान में वरिष्ठ पदाधिकारियों से लेकर नीचे जाजम उठाने वाले कार्यकर्ताओं पूरी ताकत के साथ जिम्मेदारी दी, सबसे पूरी मेहनत से काम करने के लिए ज्ञान दिया। बड़ी बात यह है कि पार्टी ने सदस्यता अभियान को लेकर चरणबद्ध कार्यक्रम बनाए। भाजपा का इस बार यह भी जोर था कि जो नए मतदाता है उनको जोड़ा जाए और उनको सदस्य बनाते हुए पार्टी से रिश्ता कायम किया। 25 सदस्य बनाने वाला सक्रिय सदस्य होगापार्टी अब सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान शुरू कर रही है। इसके तहत 22 से 31 अगस्त तक इस पर कार्य होगा। वैसे इसमें न्यूनतम 25 सदस्य बूथ से बनाने वाले कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्यता दी जाएगी। निकाय चुनाव आ गए पर कांग्रेस सक्रिय नहींदूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी उदयपुर शहर में सक्रिय नहीं है। पार्टी धड़ों में बंटी है इसका नतीजा विधानसभा चुनाव में सामने आ गया। अभी शहर कांग्रेस अध्यक्ष सक्रिय नहीं है, दूसरी तरफ भाजपा ने नगर निगम चुनाव को लेकर तीन से ज्यादा बैठकें कर दी, अभी से पार्षदों के चेहरें खोजने पर कवायद शुरू कर दी है। जिला… सदस्य बनेउदयपुर शहर जिला … 75,383उदयपुर देहात … 1,49,406डूंगरपुर … 1,14,965 बांसवाड़ा … 1,23,000चित्तौडगढ़ … 1,46,000प्रतापगढ़ … 75,804 राजसमंद … 66,000कुल … 7,50,558प्रभारी बोले….संभाग के जिलों ने बहुत अच्छा कार्य किया है, प्रदेश ने सदस्य बनाने के लिए जो न्यूनतम संख्या तय की है वह तो बहुत पहले कर दिए थे। संभाग में भाजपा, भाजयुमो, मतदान केन्द्र व शक्ति केन्द्रों पर सदस्य बनाए है। अब सक्रिय सदस्य बनाए जा रहे है। – दिनेश भट्ट, संयोजक-उदयपुर संभाग सदस्यता अभियान
 
 

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -