- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsभाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रणवां ने कहा- पीएम मोदी के संकल्प को...

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रणवां ने कहा- पीएम मोदी के संकल्प को पूरा करना प्राथमिकता

- Advertisement -

सीकर. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद हरिराम रणवां रविवार को सीकर पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौमूं, गोविन्द गढ़, सरगोठ, रींगस, पलसाना व सीकर शहर के अलावा जगह जगह स्वागत द्वार व स्टॉल लगाकर स्वागत व सम्मान किया। जयकारों के बीच कार्यकर्ताओं ने रास्तेभर माला व साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। सीकर पहुंचने पर किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रणवां ने प्रेस से भी बात की। जिसमें उन्होंने अपनी नियुक्ति पर जहां भाजपा आलाकमान का आभार जताया। वहीं, किसान के घर में पैदा होकर किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पद तक पहुंचने को गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि कहा कि वे किसान के घर में पैदा हुए हैं और उसी किसान की सेवा करने का अवसर मिलने पर वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आलाकमान के प्रति भी कृतज्ञ हैं, जिन्होंने छोटे से कार्यकर्ता को मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पद पर काबिज किया।
पीएम मोदी के संकल्प को करेंगे पूराभाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर प्राथमिकता के सवाल पर रणवां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2022 तक किसानों की आय दो गुना करने के संकल्प को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए वे हर संभव कोशिश करेंगे। आगामी जिला परिषद चुनाव को लेकर कहा कि जिले की सभी पंचायत समिति में प्रधान व जिला परिषद प्रमुख भाजपा का ही बनेगा।
दांतारामगढ़ कार्यकर्ताओं ने गौरिया में किया स्वागत
खाटूश्यामजी. नवनियुक्क्त भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां का रविवार को सीकर आगमन के दौरान गौरियां में दांतारामगढ के सभी मंडल के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा जिला महामंत्री प्रभु सिंह गोगावास, खाटू पालिका अध्यक्ष ममता मुंडोतिया, भाजपा खाटू मंडल अध्यक्ष केदारमल जांगिड़, भाजपा बाय मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सहाय वर्मा, श्रवण रूलाणियां, गिरिराज माटोलिया सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
साफा पहनाकर किया सम्मान लक्ष्मणगढ़. किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां का रविवार को सीकर आगमन पर भारतीय शिक्षा संकुल में भाजपा नेता श्री कुमार लखोटिया के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया। इस दौरान लखोटिया ने रणवां का साफा व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया। संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रणवां ने केन्द्र सरकार की ओर से बनाए गए कृषि कानूनों को किसानों तक पहुंचाने की अपील सभी कार्यकर्ताओं से की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी, पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजौर, के डी बाबर, प्रदेश मंत्री मधु कुमावत, पूर्व जिप सदस्य जितेन्द्र कारंगा, परमेश्वर शर्मा सहित पार्टी नेता उपस्थित थे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -