- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsभाजपाइयों व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

भाजपाइयों व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -

सीकर. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी के खिलाफ राज्यपाल के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। पूर्व जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र कारंगा की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जोशी को ओछी राजनीति करने वाला बताया। केंद्रीय मंत्री शेखावत पर झूठे आरोप लगाने व अनर्गल बयान देने का दोषी बताते हुए कार्रवाई की मांग भी की। मांग नहीं पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापनसीकर. कनिष्ठ सहायक की न्यूनतम योग्यता स्नातक किए जाने सरीखी मांग को लेकर राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ ने आज मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बजट घोषणा के मुताबिक कनिष्ठ सहायक पद की योग्यता ग्राम सेवक व पटवार भर्ती की तरह स्नातक किए जाने तथा सभी संवर्गों की स्नातक स्तर के लिए समान पात्रता परीक्षा के आदेश जल्द जारी करने की मांग की गई। एक महीने में मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष भुवनेश कुमार शर्मा तथा महामंत्री सुरेन्द्र सिंह की मौजूदगी में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने नारेबाजी कर सरकार के पूर्व आदेशों की प्रति भी जलाई।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -