- Advertisement -
HomeNewsबीकानेर : दो नाबालिग लड़कियों से रोही में ले जाकर की अश्लील...

बीकानेर : दो नाबालिग लड़कियों से रोही में ले जाकर की अश्लील हरकतें

- Advertisement -

बीकानेर.नाल. दो नाबालिग लड़कियों को बदनियती से कार में डालकर रोही में ले जाकर अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। नाल पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। पीडि़ताओं के मां ने रिपोर्ट में बताया कि वह एक ढाबा का संचालन करती है। उसके ढाबे पर सामान लाने-ले-जाने के लिए मेघासर निवासी रविन्द्र पुत्र बजरंगलाल ब्राह्मण की गाड़ी उपयोग में लेती है।
 
उसने बताया कि 16 जुलाई को उसकी तबीयत खराब हो गई तब वह बीकानेर एक निजी हॉस्पीटल में दिखाने गई। गाड़ी चालक रविन्द्र को घर से गैस सिलेंडर, टीवी, बैटरी व अन्य सामान लाने के लिए भेजा। आरोपी ने उसकी नाबालिग पुत्री को भी साथ चलने को कहा। तब उसने कहा कि उसकी छोटी घर पर अकेली नहीं रह सकती। इस पर वह दोनों को साथ लेकर रवाना हुआ। नाल बाइपास से आगे निकलते ही आरोपी रविन्द्र गाड़ी को रोही में ले गया। वहां पीडि़ता की छोटी को नीचे उतार दिया तथा गाड़ी का दरवाजा बंद कर पीडि़ता के साथ अश्लील हरकत की। इसका विरोध करने पर वह दोनों को होटल छोड़ आया और उन्हें इस घटना के बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 13 अगस्त की शाम को आरोपी रविन्द्र फिर गाड़ी लेकर पीडि़ताओं के घर पहुंच गया। आरोपी ने पीडि़ता को जबरन गाड़ी बैठा कर ले जाने का प्रयास किया। आरोपी ने पीडि़ता से कहा कि साथ नहीं चली तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
महिला से बलात्कार का मामला दर्जबीकानेर.देशनोक. महिला के साथ बलात्कार करने का मामला देशनोक पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। आरोपी रेलवे कर्मचारी बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देशनोक पुलिस के मुताबिक एक महिला की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि गत वर्ष वह रेल में सफर कर रही थी। इस दौरान उसकी पहचान जोधपुर निवासी घनश्याम माली से हुई थी। आरोपी ने उसे धर्म की बेटी बना लिया। 31 दिसंबर 2018 को वह उसके घर आया। आरोपी ने रात को मौका पाकर उसके साथ बलात्कार किया। विदित रहे कि पीडि़ता महिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश हुई थी। एसपी के निर्देश पर देशनोक पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -