- Advertisement -
HomeNewsबीकानेर : चालक को मारपीट कर पटका, वाहन ले भागे बदमाश

बीकानेर : चालक को मारपीट कर पटका, वाहन ले भागे बदमाश

- Advertisement -

बीकानेर. जिले में लूटपाट की घटनाओं पर विराम नहीं लग पा रहा है। इससे पुलिस की कार्यक्षमता एवं उसकी प्रणाली पर सवालिया निशान लग गए हैं। दो दिन पहले ही बोलेरो लूट की घटना हुई थी। शनिवार रात को फिर से ऐसी ही घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने बीकानेर से सालासर जाने के लिए ब्रेंजा मॉडल की गाड़ी किराए पर ली थी। वे रात को सालासर के लिए रवाना हुए।
 
इस दौरान जब गाड़ी राजलदेसर के पास पहुंची तो उसमें सवार बदमाशों ने वाहन चालक को मारपीट कर उसे गाड़ी के बाहर फेंक दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से वाहन चालक भौंचक्का हो गया और उसने संबंधित थाने में पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और चालक से घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि उस गाड़ी में चार जने सालासर जाने के लिए चढ़े थे। उन्होंने ही इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उल्लेखनीय है कि दो-तीन पूर्व भी जिले में बोलेरो चालक से मारपीट कर कुछ बदमाश बोलेरो गाड़ी लूट कर ले गए थे। इस मामले की तह तक पुलिस अभी पहुंच नहीं पाई कि यह दूसरी घटना हो गई।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -