- Advertisement -
HomeNewsबड़ी खबर: राजस्थान में अब सरकारी स्कूल के बच्चे बनेंगे 'सर्प विशेषज्ञ',...

बड़ी खबर: राजस्थान में अब सरकारी स्कूल के बच्चे बनेंगे ‘सर्प विशेषज्ञ’, इलाज की मिलेगी ट्रेनिंग

- Advertisement -

कोटा. जिले के सरकारी स्कूल ( Government school ) के विद्यार्थियों ( Student ) को अब सर्पों व सर्पदंश ( snake bite ) के प्राथमिक उपचार की जानकारी दी जाएगी। सर्पों के विशेषज्ञों ( snake experts ) की पहल पर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) ने इसके लिए सर्कुलर जारी किया है। इस सर्कुलर के अनुसार बच्चों को प्रार्थना के समय ही सर्प व सर्पदंश को लेकर विषय के विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। प्रार्थना से पहले यह कक्षा जिले के सभी स्कूलों में लगेगी।
Read More: राणा प्रताप बांध पर एक तरफ 7 फीट लंबा अजगर तो दूसरी तरफ 8 फीट का मगरमच्छ और बीच में फंस गए सुरक्षाकर्मी, फिर हुआ ये यह दी जाएगी जानकारीप्रार्थना के दौरान करीब 20 से 25 मिनट में बच्चों से सर्प विशेषज्ञ वार्ता करेंगे। उन्हें बताया जाएगा कि सर्प डस ले तो सबसे पहले क्या करें। किन-किन बातों का ध्यान रखा जाए। बच्चों को जहरीले व सामान्र्य सर्पों की जानकारी भी दी जाएगी।
Special Story: सांप का जहर ‘मौत’ नहीं ‘जिंदगी’ भी देगा, कैसे पढि़ए खास खबर…इस तरह हुई पहल गत दिनों से लगातार हो रही सर्पदंश घटनाएं व गत माह नयागांव में दो बच्चों को सर्प द्वारा काटने की घटना के बाद प्रो. विनोद महोबिया सर्प एवं मानव कल्याण संस्थान के निदेशक विनीत महोबिया ने जिला शिक्षा अधिकारी से इस सम्बन्ध पत्र लिखकर अवगत करवाया था। उनकी बात से सहमत होकर उन्होंने स्कूलों में यह महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए निर्देर्शित किया। विनीत ने बताया कि संस्थान की टीम के सदस्य स्कूलों में जाकर जानकारी देंगे।
Read More: कड़वी हकीकत: कोबरा डसे या क्रेट, भारत में इलाज की दवा सिर्फ 1, हर साल देश में सैकड़ों लोगों की मौतस्कूलों के बाहर लगाएंगे बोर्डसर्प व सर्पदंश के प्राथमिक उपचार की जानकारी के बोर्ड स्कूलों के बाहर लगाने पर विचार भी किया जा रहा है। इस बोर्ड के माध्यम से भी आमजन को जागरूक किया जाएगा। इसमें सर्प विशेषज्ञों के नंबर भी अंकित किए जाएंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -