- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसेना भर्ती को लेकर आई बड़ी खबर, 23 तारीख को रहें तैयार

सेना भर्ती को लेकर आई बड़ी खबर, 23 तारीख को रहें तैयार

- Advertisement -

सीकर. सीकर की सेना भर्ती रैली को लेकर नई खबर आई है। सेना भर्ती रैली के सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज अब 23 दिसम्बर को जांचे जाएंगे। आर्मी भर्ती निदेशक मुख्यालय जयपुर विजय ओपले ने यह जानकारी दी है। विजय ओपले ने बताया कि सीकर, जयपुर और टोंक जिलें के लिए सीकर के जिला खेल स्टेडियम में हुई सेना भर्ती रैली में चयनित जिन अभ्यर्थियों को एनसीसी. रिलेशन और स्र्पोटस के दस्तावेज जांच के लिए 20 दिसम्बर को जयपुर मुख्यालय स्थित भर्ती कार्यालय बुलाया गया था। उस तिथि में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों के साथ 23 दिसम्बर को जयपुर मुख्यालय कार्यालय पहुंचना होगा। जहां उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। गौरतलब है कि सीकर में सेना भर्ती रैली 10 से 23 अक्टूबर के बीच आयोजित की गई थी। जिला खेल स्टेडियम में हुई भर्ती में सीकर, जयपुर व टोंक जिले के 66 हजार 535 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था। सेना भर्ती में पहली बार दौड़ से पहले अभ्यर्थियों की लंबाई का नाप हाइट बार से हुआ था। जिसमें 170 सेमी. लंबाई होने पर ही अभ्यर्थियों को सेना भर्ती रैली के आगे मापदंड़ों में शामिल किया गया था।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -